प्रदेश के 6 जिलों के नौ सिम डीलर्स को सीबीआई ने किया नामजद

लखनऊ: असली ग्राहक की दो बार केवाईसी कर धोखे से दूसरा सिम एक्टिवेट करने का मामला, सीबीआई ने किया था साइबर फ्रॉड के बड़े नेटवर्क का खुलासा।

फर्जी नाम-पते से जारी सिम कार्ड के जरिये होने वाले साइबर फ्रॉड में लिप्त 39 मोबाइल सिम कार्ड डीलरों (प्वाइंट ऑफ सेल) में से 9 यूपी के हैं।

यह फर्जीवाड़ा प्रदेश के 6 जिलों में हो रहा था। सीबीआई ने इनके ठिकानों पर बीते दिनों छापा मारा था।

फर्जीवाड़े में पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र, बिहार, तामिलनाडु और कर्नाटक के तमाम सिम कार्ड डीलर भी शामिल हैं।

इन फर्जी सिम कार्ड के जरिये डिजिटल अरेस्ट, जासूसी, फर्जी विज्ञापन, निवेश संबंधी फ्रॉड, यूपीआई फ्रॉड आदि साइबर क्राइम अंजाम दिया जा रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *