सलीम खान की हिन्दी फिल्म ‘सीबीआई आफिसर’, 11 अगस्त को हंगामा गोल्ड पर होगी रिलीज

सच्ची घटना पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर मुम्बई के इम्पा थिएटर में लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर एस के फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। निर्माता और ऐक्टर सलीम खान की यह फिल्म 11 अगस्त 2025 को हंगामा गोल्ड पर रिलीज होने वाली है। लिलासंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस फिल्म के स्पॉन्सर हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच पर प्रोड्यूसर और पिक्चर के हीरो सलीम खान, हीरोइन संगीता कपूर, प्रमुख कलाकार राजा हर्षवर्धन, असलम अजहर खान, प्रमोद अम्बालकर, रामेश्वर कौशिक, निर्देशक रोशन राज पाशा सहित कई मेहमान भी मौजूद थे। सभी ने फिल्म के ट्रेलर की सराहना की।
इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के प्रोड्यूसर सलीम खान, सह-निर्माता सुहेल खान, लेखक सलीम खान, रौशन राज पाशा, असलम खान, रामेश्वर कौशिक और अनिता कौशिक हैं। फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता सलीम खान ने कहा कि ‘फिल्म की कहानी हर मोड़ पर रहस्य से भरी है। मैंने इसमें राजू नामक एक साधारण इंसान का किरदार निभाया है, जो भैंस पालकर अपना गुजारा करता है। राजू के इर्द-गिर्द ये कहानी घूमती रहती है। बाहुबली रंजीत सिंह (प्रमोद अम्बालकर) कर्जदार राजू को हमेशा प्रताड़ित करता है। फिर एक ट्विस्ट आता है, उसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।’ एक्टर राजा हर्षवर्धन ने फिल्म में कल्लू का दिलचस्प किरदार निभाया है, जो फंटूस श्री 420 है और अपने जिगरी दोस्त राजू (सलीम खान) को बेवकूफ बना बनाकर ठगता रहता है।’ दिल दहला देने वाली सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म सी बी आई आफिसर की कहानी एक कर्मठ, कर्तव्य परायण काबिल होनहार व जुनूनी सी बी आई ऑफिसर प्रतिभा पाण्डेय (संगीता कपूर) की कार्यशैली पर केंद्रित है जो एक केस सोल्व करने के लिए जद्दोजहद करती है और अपना सब कुछ कुर्बान कर देती है। फिर वह एक ठोस कदम उठाती है, जो दिल दहला देने वाली कदम होता है। सरकारी मशीनरी व सिस्टम हतप्रभ रह जाते हैं। चूँकि प्रतिभा के लिए कर्तव्य व फर्ज ही सर्वोपरि है। क्या सी बी आई आफिसर के कारनामें एक नया मोड़ देती है फिल्म को? क्या प्रतिभा पाण्डेय केस को सोल्व कर पाती है या घुटने टेक देती है? ये सब जानने के लिए पूरी फिल्म अवश्य देखें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts