Tag: #Entertainment#hindi#movie
-

राइजिंग ट्री एंटरटेनमेंट, कोमल प्रोडक्शन की फिल्म में संचिता बनर्जी और बीकेश ठाकुर की जमेगी जोड़ी, मुहूर्त संपन्न मुंबई में
विजयदशमी एवं दशहरा के शुभ अवसर पर राइजिंग ट्री एंटरटेनमेंट, कोमल प्रोडक्शन बैनर के तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘मांग हमार सेनूर तोहार’ का शुभ मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से किया गया है। प्रोड्यूसर मनीषा पाटिल, आर.एस. सेन (खांडे), महेश यादव द्वारा बनाई जा रही इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी और अभिनेता बीकेश ठाकुर की नई जोड़ी नजर आने वाली है। निर्देशक अनिल प्रकाश के निर्देशन में इस फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाएगा। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त धूमधाम से मुंबई में किया गया। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इस फिल्म के ग्रैंड मुहूर्त के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि धड़क कामगार यूनियन के अध्यक्ष अभिजीत राणे, नगरसेवक कमलेश यादव, सभाजीत यादव, एसएन यादव, एस आर यादव, महेंद्र भंडारी, हनुमान गुड्सा, जीतू अग्रवाल, जीतू ठाकुर सहित फिल्म जगत से जुड़े हुए कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहे। सभी ने विजयदशमी एवं दशहरा की बधाई देते हुए फिल्म के शुभारंभ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।
बता दें कि सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही इस फिल्म के लेखक एस के चौहान हैं, जिन्होंने अनगिनत सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों की कथा, पटकथा व संवाद लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा ने इस फिल्म का गीत-संगीत भी बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया है। डीओपी राजेश कनौजिया, लाईन प्रोड्यूसर विनोद रावत हैं। मुख्य कलाकार संचिता बनर्जी, बीकेश ठाकुर, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, माया यादव आदि हैं।
-

एडीएम पावर की हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ को मिला थर्टीन प्लस यू/ए सर्टिफिकेट
फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अभिनय और मोटिवेशनल स्पीच से सबका दिल जीतने वाले वर्सटाइल एक्टर ‘एडीएम पावर’ की हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ को सेंसर बोर्ड ने थर्टीन प्लस यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। इस फिल्म को लेकर एडीएम पावर एक्साइड है और इस फिल्म के प्रमोशन में वेजी जान लगा दिए हैं से जुटे हुए हैं जिससे इस फिल्म का प्रमोशन बहुत ही अच्छा हो रहा है उन्होंने कहा कि ‘सब अच्छा रहा तो इस फिल्म का दूसरा पार्ट भी बनाएंगे। लोग फिल्म का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को बहुत जल्दी सिनेमाघरों में लेकर आऊंगा। प्रोमोशन में बहुत सारे टी शर्ट भी बांटे जा रहे हैं।’
गौरतलब है कि एक्टर ‘एडीएम पावर’ हैरतअंगेज अभिनय से सजी हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ बड़े भाई का छोटे भाई के प्रति दायित्व और फर्ज पर आधारित है। ये फ़िल्म जल्द ही सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में बिग लेबल पर रिलीज होगी, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस फ़िल्म का प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म में बड़े भाई की भूमिका में एडीएम पावर हैं और उनके छोटे भाई की भूमिका में बाल कलाकार महान रंच हैं। यह फ़िल्म हर किसी के दिल को छू लेने वाली है और साथ ही समाज में संदेश भी देगी। फ़िल्म के स्टार कास्ट एडीएम पावर, आंचल सोनी, महान रंच, राम, राधा शाक्य, अहाना, मनौवर हुसैन, भूपेन्द्र सिंह, सीताराम चौरसिया, अर्जुन पंडित, अरुषि, अनूप, विकास पंडित, सोनिया, असद खान आदि हैं।
उल्लेखनीय है कि ए आर सिनेमा एडीएम पावर प्रस्तुत हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ के निर्माता अमरेंद्र कुमार मिश्रा हैं। को-प्रोड्यूसर आरके चौधरी और सिताराम चौरसिया हैं। लेखक एवं निर्देशक अमरेन्द्र कुमार मिश्रा हैं। -

सलीम खान की हिन्दी फिल्म ‘सीबीआई आफिसर’, 11 अगस्त को हंगामा गोल्ड पर होगी रिलीज
सच्ची घटना पर आधारित हिन्दी फिल्म ‘सीबीआई आफिसर’ का ट्रेलर और पोस्टर मुम्बई के इम्पा थिएटर में लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर एस के फिल्म प्रोडक्शन के यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। निर्माता और ऐक्टर सलीम खान की यह फिल्म 11 अगस्त 2025 को हंगामा गोल्ड पर रिलीज होने वाली है। लिलासंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस फिल्म के स्पॉन्सर हैं। फिल्म के ट्रेलर लांच पर प्रोड्यूसर और पिक्चर के हीरो सलीम खान, हीरोइन संगीता कपूर, प्रमुख कलाकार राजा हर्षवर्धन, असलम अजहर खान, प्रमोद अम्बालकर, रामेश्वर कौशिक, निर्देशक रोशन राज पाशा सहित कई मेहमान भी मौजूद थे। सभी ने फिल्म के ट्रेलर की सराहना की।
इस क्राइम थ्रिलर फिल्म के प्रोड्यूसर सलीम खान, सह-निर्माता सुहेल खान, लेखक सलीम खान, रौशन राज पाशा, असलम खान, रामेश्वर कौशिक और अनिता कौशिक हैं। फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता सलीम खान ने कहा कि ‘फिल्म की कहानी हर मोड़ पर रहस्य से भरी है। मैंने इसमें राजू नामक एक साधारण इंसान का किरदार निभाया है, जो भैंस पालकर अपना गुजारा करता है। राजू के इर्द-गिर्द ये कहानी घूमती रहती है। बाहुबली रंजीत सिंह (प्रमोद अम्बालकर) कर्जदार राजू को हमेशा प्रताड़ित करता है। फिर एक ट्विस्ट आता है, उसके लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी।’ एक्टर राजा हर्षवर्धन ने फिल्म में कल्लू का दिलचस्प किरदार निभाया है, जो फंटूस श्री 420 है और अपने जिगरी दोस्त राजू (सलीम खान) को बेवकूफ बना बनाकर ठगता रहता है।’ दिल दहला देने वाली सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म सी बी आई आफिसर की कहानी एक कर्मठ, कर्तव्य परायण काबिल होनहार व जुनूनी सी बी आई ऑफिसर प्रतिभा पाण्डेय (संगीता कपूर) की कार्यशैली पर केंद्रित है जो एक केस सोल्व करने के लिए जद्दोजहद करती है और अपना सब कुछ कुर्बान कर देती है। फिर वह एक ठोस कदम उठाती है, जो दिल दहला देने वाली कदम होता है। सरकारी मशीनरी व सिस्टम हतप्रभ रह जाते हैं। चूँकि प्रतिभा के लिए कर्तव्य व फर्ज ही सर्वोपरि है। क्या सी बी आई आफिसर के कारनामें एक नया मोड़ देती है फिल्म को? क्या प्रतिभा पाण्डेय केस को सोल्व कर पाती है या घुटने टेक देती है? ये सब जानने के लिए पूरी फिल्म अवश्य देखें। -

कारसेवक: गाथा श्रद्धा, भक्ति व अप्रतिम बलिदान की
लखनऊ, 3 जुलाई 2025। भारत के इतिहास की एक बड़ी ही संवेदनशील और मार्मिक घटना रही है, “अयोध्या गोलीकांड 1990 “,

आदित्य नागर, प्रोड्यूसर भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के समय में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ऐसा विभत्स और मार्मिक हत्याकांड भारत में संभवत इससे पहले ना हुआ हो। इस घटना की संवेदनशीलता और महत्व को आज के समाज और वर्तमान पीढ़ी से अवगत कराने के लिए फीचर फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर लाने जा रहे हैं मशहूर फिल्म निर्माता आदित्य नागर और इसका निर्देशन कर रहे हैं प्रसिद्ध निर्देशक अखिलेश कुमार उपाध्याय, इस ऐतिहासिक घटना पर बनने वाली फिल्म का नाम है “कारसेवक” ।
30 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 को, जब लाखों कारसेवक राम मंदिर आंदोलन के लिए अयोध्या पहुँचे थे, तब तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में की गई गोलीबारी में दर्जनों श्रद्धालु मारे गए थे। इस मानवता को झकझोर देने वाली हिंसक कार्रवाई ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया था।

कोठारी बंधु इस गोलीबारी में पश्चिम बंगाल के दो युवा भाई ‘राम कुमार कोठारी’ और ‘शरद कोठारी’ अपने अप्रतिम बलिदान के कारण विशेष रूप से चर्चा में आए, जिनकी निर्मम हत्या पुलिस गोलीबारी में हो गई थी।
आज भी कोठारी बंधुओं का बलिदान राम भक्तों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
आने वाली फ़िल्म ‘कारसेवक’ का उद्देश्य सिर्फ इन घटनाओं को सिनेमाई रूप देना नहीं है, बल्कि उन्हें उस पीढ़ी तक पहुँचाना है, जिसे इन बलिदानों की जानकारी नहीं है और जो इन बलिदानों के महत्व को नहीं जानती है।
यह फ़िल्म उन अनसुनी कहानियों की गाथा हैं, जो दुर्भाग्यवश लोगों तक कभी पहुंच ही नहीं पाई और जिन्हें वर्षों तक दबा दिया गया था।
निर्माता आदित्य नागर ने बताया कि “फ़िल्म की कहानी ऐतिहासिक व प्रमाणिक तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों के गवाही पर आधारित होगी, ताकि इसमें किसी कल्पनिकता या भटकाव की संभावना ना हो तथा सत्य पर आधारित रचनात्मक पूरी तरह से दर्शकों के सामने निखर कर आए।
इस फिल्म के शूटिंग लोकेशन हरिद्वार और अयोध्या होने की पूरी संभावना है।
फ़िल्म की शूटिंग की शुरुआत संभवतः नवंबर 2025 से की जा सकती है। इसके लिए जिन स्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है, उनमें हरिद्वार और अयोध्या प्रमुख हैं। दोनों ही स्थान धार्मिक, ऐतिहासिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने के साथ ही भारतीय संस्कृति के ध्वज धारक भी हैं।निर्देशक अखिलेश उपाध्याय का मानना है कि “यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी है। उन असली नायकों की कहानी कहने की, जिन्होंने अपने प्राण राम मंदिर आंदोलन के लिए न्योछावर कर दिए।”

गजेंद्र बृजराज, एक्टर इस फिल्म में 70 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके प्रसिद्ध अभिनेता एवं वरिष्ठ पत्रकार गजेन्द्र बृजराज, जिन्होंने इस घटना की संवेदनशीलता को वास्तविक रूप से महसूस किया था,भी एक महत्वपूर्ण रोल निभाते नजर आएंगे।
-

निर्माता रत्नाकर कुमार और धीरू यादव की बहुचर्चित फिल्म ‘काली मेहंदी’ का ट्रेलर रिलीज, माही श्रीवास्तव के दिखे अलग-अलग रूप
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक के बाद एक हिट से लेकर सुपरहिट तक फिल्म देने वाले निर्माता रत्नाकर कुमार एक बार फिर से अपनी एक अलग कहानी लेकर आ रहे हैं. रत्नाकर कुमार ने अपनी आगामी फिल्म ‘काली मेहंदी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. जिस देखकर ऐसा लग रहा है कि भोजपुरी में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड में भी ऐसी कहानी के ऊपर फिल्म नहीं बनी है. काली मेहंदी के ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से जारी किया है. जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है. फिल्म के ट्रेलर में माही श्रीवास्तव एक गरीब घर की लड़की दिखाई गई है लेकिन अचानक से ही उन्हें कभी आयकर विभाग अफसर के रूप में तो कभी डांसर के रूप में दिखाया गया है. जिसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी काफी ट्विस्ट से भारी हुई है. एक तरफ माही श्रीवास्तव के अलग-अलग रूप तो वहीं दूसरी तरफ उनके गरीब पिता का पुलिस स्टेशन में अपनी बेटी की खोज के लिए पुलिसकर्मियों से विनती करना. दोनों ही सुरतों में फिल्म का ट्रेलर एकदम जबरदस्त नजर आ रहा है क्योंकि कहानी वाकई में काफी अलग है. तीन मिनिट एक सेकेंड के इस ट्रेलर में माही श्रीवास्तव ने अपनी परफॉर्म से उनके किरदार में जान डाल दी है. इसके साथ ही संजय पांडे और मनोज टाइगर का कैरेक्टर भी ट्रेलर में बहुत ही सशक्त नजर आ रहा है. कुछ भी कहो काली मेहंदी का ट्रेलर देखकर इस फिल्म को जल्द से जल्द सिनेमाघर में देखनी की तीव्र भावना जाग्रत हो उठी है. इस फिल्म की अधिकतर शूटिंग उत्तर प्रदेश में की गई है. फिल्म का निर्देशन इंडस्ट्री के मंजे हुए दिग्गज निर्देशक धीरू यादव करने जा रहे हैं.
इस फिल्म में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव, संजय पांडे, मनोज टाइगर, संदीप यादव, धर्मेंद्र सिंह, विद्या सिंह, विजय शुक्ला, राव रणविजय, योगेश पांडे, बृजमोहन, उजाला यादव, सोनू कुमार, निरंजन चौबे, आलोक सिंह, सोनू, मनीष चौरसिया, रोशनी सिंह सहित कई अन्य कलाकार हैं.
इस फिल्म को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा है कि फिल्म कि कहानी बहुत ही बेहतरीन होने वाली है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव प्रदान करेगी. ऐसा नहीं है कि फिल्म का नाम काली मेहंदी है तो यह कोई महिला प्रधान फिल्म होने वाली है. इस फिल्म में आपको हर एक कैरेक्टर अपने आप में सजग नजर आएगा.
वही माही श्रीवास्तव ने कहा कि ये फिल्म बहुत ही शानदार सब्जेक्ट पर बनी है जिसे देखकर आपके मन में कई सवाल उठेंगे कि किसी के जीवन में ऐसी भी घटना हो सकती जिससे उनका पूरा जीवन ही बदल जाता है. फिल्म की कहानी एक दम हटके है अपने टाइटल की तरह ही. आप सभी दर्शकों से मेरा निवेदन है कि काली मेहंदी के ट्रेलर को अपना सपोर्ट दें.
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले बनी काली मेहंदी को रत्नाकर कुमार एवं जीतेन्द्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है. फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार, सह-निर्माता निवेदिता कुमार, निर्देशक धीरू यादव, लेखक धर्मेन्द्र सिंह, डीओपी सत्य प्रकाश अन्ना, संगीत निर्देशक धीरू यादव और साहिल खान, गीत शकील आजमी, प्यारे लाल कवि, और ललित खदाना, एसो. निर्देशक अभिषेक दुबे, डायरेक्शनल कोरियोग्राफी धीरू यादव, डीआई सनी, मिक्सिंग सरोज शर्मा, एडिटर अलमास खान, ट्रेलर एडिटर सनी सिन्हा, वीएफएक्स सोनू मद्धेशिया, पोस्ट प्रोडक्शन जे जे महापात्रा मूवी मैजिक स्टूडियो, आर्टराम बाबू और चंदन, ड्रेस दुलदुल सिन्हा, फोकस पुलर प्रवीण का है. फिल्म के फुल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास हैं. -

लेखक निर्देशक धीरज पंडित की हिंदी फिल्म ‘मेरे पापा’ जल्द होगी रिलीज, चार पोस्टर हुए वायरल
फ़िल्म जगत के जाने माने लेखक व निर्देशक धीरज पंडित ने मात्र 13 दिन में हिंदी फिल्म ‘मेरे पापा’ की शूटिंग कंप्लीट करके लकीर खींचकर मिसाल कायम किया है। आप और बेटी की हृदय स्पर्शी कथानक पर आधारित या फिल्म जल्द ही सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी इस फिल्म के अब तक सोशल मीडिया में चार अलग-अलग पोस्ट जारी किए गए हैं जोकि वायरल हो रहा है।

बता दें अपनी धुन के पक्के लेखक निर्देशक धीरज पंडित ने बतौर निर्देशक सिर्फ तेरह दिन में हिंदी फिल्म ‘मेरे पापा’ की शूटिंग कंप्लीट करके इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में नया रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे भविष्य में शायद ही कोई निर्देशक तोड़ पायेगा।
गौरतलब है कि माँ शारदा क्रिएटिव पिक्चर्स बैनर के तले निर्मित की गई हिंदी फिल्म ‘मेरे पापा’ में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अखिलेन्द्र मिश्रा, गोविंद पांडेय, अनिल रस्तोगी, नीरज कुमार, पीयूष सुहाने जैसे मंझे हुए कलाकार अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे। इस फ़िल्म की शूटिंग बिहार के जहानाबाद स्थित हैदर काज़मी फ़िल्म सिटी में की गई है।
बता दें कि लेखक निर्देशक धीरज पंडित के निर्देशन में अखिलेन्द्र मिश्रा अभिनय करके बहुत प्रसन्न नजर आये। उन्होंने धीरज पंडित की दिल खोलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि ‘मेरे भाई धीरज पंडित ने बहुत अच्छा निर्देशन किया है। बहुत ही अच्छी स्क्रिप्ट लिखी है। इनके डायरेक्शन में काम करके बहुत अच्छा लगा। माँ तारा चंडी की कृपा भाई पर हमेशा बनी रहे। हम आगे भी काम करते रहेंगे।’
-

अभिनेता सनी देओल पहुंचे ग्रेटर नोएडा फिल्म जाट का प्रमोशन करने
ग्रेटर नोएडा। बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “जाट” के प्रमोशन के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी मॉल में शिरकत किया
अभी 10 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म के प्रचार के लिए सनी के मॉल पहुंचने की खबर फैलते ही हजारों प्रशंसक उन्हें देखने पहुंचे……मॉल में सनी देओल का दर्शकों ने उत्साह के साथ तालियों से जोरदार स्वागत किया, उनके आगमन से माहौल उत्सवमय हो गया, और प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा अभिनेता के साथ सेल्फी लेने और ऑटोग्राफ लेने की कोशिश की। सनी ने भी प्रशंसकों के उत्साह का जवाब देते हुए उनसे बातचीत की और फिल्म “जाट” को देखने की अपील की।
बड़ी संख्या में भीड़ जमा होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मॉल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया….
यह फिल्म अपने एक्शन और ड्रामा के लिए चर्चा में है, और सनी के प्रशंसक इसे लेकर खासे उत्साहित हैं…..गौड़ सिटी मॉल में सनी का यह दौरा फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ाने में सफल रहा।
-

एडीएम पावर की हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ पर हाथ रखा एआरके चौधरी ने, 15 मार्च को होगा ट्रेलर लांच
फ़िल्म इंडस्ट्री में अपनी अभिनय और मोटिवेशनल स्पीच से सबका दिल जीतने वाले वर्सटाइल एक्टर ‘एडीएम पावर’ बिग ब्लॉस्ट हिंदी फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फ़िल्म का ट्रेलर होली के शुभ अवसर पर 15 मार्च को बीजेएस म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। बड़े भाई का छोटे भाई के प्रति दायित्व और फर्ज पर आधारित हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ जल्द ही सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में बिग लेबल पर रिलीज होगी, जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस फ़िल्म का प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फिल्म में बड़े भाई की भूमिका में एडीएम पावर हैं और उनके छोटे भाई की भूमिका में बाल कलाकार महान रंच हैं। यह फ़िल्म हर किसी के दिल को छू लेने वाली है और साथ ही समाज में संदेश भी देगी। फ़िल्म के स्टार कास्ट एडीएम पावर, आंचल सोनी, महान रंच, राम, राधा शाक्य, अहाना, मनौवर हुसैन, भूपेन्द्र सिंह, सीताराम चौरसिया, अर्जुन पंडित, अरुषि, अनूप, विकास पंडित, सोनिया, असद खान आदि हैं।
गौरतलब है कि ए आर सिनेमा एडीएम पावर प्रस्तुत हिंदी फिल्म ‘भाई तो भाई होता है’ के निर्माता अमरेंद्र कुमार मिश्रा हैं। को-प्रोड्यूसर आरके चौधरी और सिताराम चौरसिया हैं। लेखक एवं निर्देशक अमरेन्द्र कुमार मिश्रा हैं। फाइट मास्टर उस्मान अंसारी और मोहित साहनी, संगीतकार एस.कुमार एवं अनुज तिवारी हैं। गीतकार एस कुमार, मो.आरिफ और दुर्गावती ए. तिवारी हैं। सिंगर एडीएम पावर, अनुज तिवारी, सारा दत्ता और आरती हैं। डीओपी शिवा चौधरी (डब्ल्यूआईसीए), डांस मास्टर-जगन्नाथ दास, आर्ट डायरेक्टर संतोष चौधरी, एडीटर भूपेन्द्र पी.आर. सिंह, कार्यकारी निर्माता आदित्य श्रीवास्तव, फोले रिकॉर्डिस्ट देजप्पा मोलिया, प्रोडक्शन हेड मनौवर हुसैन हैं। पोस्टर डिज़ाइन अजय ने किया है। प्रचारक समरजीत और रामचन्द्र यादव हैं। कैमरा इक्विपमेंट ओम साईं एचडी वीडियो मुंबई, कॉस्ट्यूम जय राम, मेकअप नदीम, हेयर आरती सिंह, शालू मिश्रा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर चंद्रेश, राजा मोनाडल, बुधन, डबिंग हेड सुमन सिंह, मिक्सिंग इंजीनियर और रिकॉर्डिस्ट श्याम सुंदर शर्मा हैं। डीआई सूरज सिंह ने किया है। पोस्ट प्रोडक्शन व्हेदर फिल्म्स स्टूडियो (मुंबई) में किया गया है। -

21 फ़रवरी को हिंदी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ को विमल पांडेय एंटरटेनमेंट पूरे उत्तर प्रदेश में करेंगे रिलीज
21 फ़रवरी को हिंदी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ को विमल पांडेय एंटरटेनमेंट पूरे उत्तर प्रदेश में करेंगे रिलीज,
सनातन धर्म, थ्रिल, सस्पेंस का अद्भुत संगम
हिंदी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ विमल पांडेय एंटरटेनमेंट करेंगे रिलीज 21 फरवरी कोभोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार विमल पांडेय की फ़िल्म वितरण कंपनी विमल पांडेय एंटरटेनमेंट हिंदी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ पूरे उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने वाली है। यह जानकारी विमल पांडेय ने दिया है। उन्होंने अब अब कई फिल्मों को सिनेमाहाल में रिलीज किया है।
गौरतलब है कि हिंदी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ सनातन धर्म की गहरी शिक्षाओं और संस्कृति को पर्दे पर जीवित करती है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन रवि भाटिया ने किया है, जो दर्शकों को एक रोमांचक और भावनात्मक यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी एक विवाहित जोड़े की है, जो सनातन धर्म के सिद्धांतों को अपनाते हुए अपनी जीवन यात्रा में एक साधारण लेकिन आत्मिक शांति की ओर बढ़ते हैं। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनकी बेटी की एंट्री एक नया मोड़ लेकर आती है, जिससे फिल्म में थ्रिल और सस्पेंस का तड़का लग जाता है।
फ़िल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ में दर्शकों को सनातन धर्म के गहरे आस्थावादी और दार्शनिक पहलुओं का अद्भुत दृश्यावलोकन मिलेगा। फिल्म न केवल एक पारिवारिक कहानी है, बल्कि जीवन के उन महत्वपूर्ण सिद्धांतों को भी उजागर करती है, जो हमें सच्चाई, धर्म और समर्पण की ओर मार्गदर्शन करते हैं। इस फिल्म के माध्यम से दर्शक यह भी देखेंगे कि जीवन की समस्याओं और संघर्षों का समाधान धर्म, प्रेम और एकजुटता में छिपा है।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अरुण बक्शी, अनिल रस्तोगी, विनीता मलिक, विशाल और अमृता नजर आएंगे। इनके साथ ही सहायक कलाकारों में देवेंद्र डोडके, राज सिंह, सचिन सिंह, तनय त्रिपाठी, अमलेश, विशाल आनंद, अनुकृति, कुंवर लभांश, आरुष और संपदा, सौरभ कटियार अपनी अदाकारी से फिल्म को और भी जीवंत बनाते हैं।
फ़िल्म के निर्माता योगेश त्रिपाठी हैं। सह-निर्माता
राजीव दुबे और नंदिता रस्तोगी हैं। एसोसिएट निर्माता अरुण बख्शी एवं अंजलि सिंह हैं। फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी विमल पांडे एंटरटेनमेंट ने ली है, जो इसे उत्तर प्रदेश में प्रमुखता से रिलीज करेंगे। फिल्म का संगीत भी काफी प्रभावशाली है, जोकि विजेंद्र विकी, रवि जैन, निहाल, अजय मुखर्जी और आनंद त्रिपाठी द्वारा रचित है। फिल्म के डीओपी संदीप हैं। संपादन की जिम्मेदारी आशीष बत्रा ने निभाई है। पराग भावसार इस फिल्म के सह निर्देशक हैं, जिन्होंने इसे एक नई दिशा दी है, जिससे फिल्म के हर पहलू को दर्शकों तक पहुंचाना और भी प्रभावशाली हो गया है।













