21 फ़रवरी को हिंदी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ को विमल पांडेय एंटरटेनमेंट पूरे उत्तर प्रदेश में करेंगे रिलीज,
सनातन धर्म, थ्रिल, सस्पेंस का अद्भुत संगम
हिंदी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ विमल पांडेय एंटरटेनमेंट करेंगे रिलीज 21 फरवरी को
भोजपुरी सिनेमा के यूथ स्टार विमल पांडेय की फ़िल्म वितरण कंपनी विमल पांडेय एंटरटेनमेंट हिंदी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ पूरे उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने वाली है। यह जानकारी विमल पांडेय ने दिया है। उन्होंने अब अब कई फिल्मों को सिनेमाहाल में रिलीज किया है।
गौरतलब है कि हिंदी फिल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ सनातन धर्म की गहरी शिक्षाओं और संस्कृति को पर्दे पर जीवित करती है। इस फिल्म का निर्देशन और लेखन रवि भाटिया ने किया है, जो दर्शकों को एक रोमांचक और भावनात्मक यात्रा पर ले जाने के लिए तैयार है। फिल्म की कहानी एक विवाहित जोड़े की है, जो सनातन धर्म के सिद्धांतों को अपनाते हुए अपनी जीवन यात्रा में एक साधारण लेकिन आत्मिक शांति की ओर बढ़ते हैं। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनकी बेटी की एंट्री एक नया मोड़ लेकर आती है, जिससे फिल्म में थ्रिल और सस्पेंस का तड़का लग जाता है।
फ़िल्म ‘बोलो हर हर शंभू’ में दर्शकों को सनातन धर्म के गहरे आस्थावादी और दार्शनिक पहलुओं का अद्भुत दृश्यावलोकन मिलेगा। फिल्म न केवल एक पारिवारिक कहानी है, बल्कि जीवन के उन महत्वपूर्ण सिद्धांतों को भी उजागर करती है, जो हमें सच्चाई, धर्म और समर्पण की ओर मार्गदर्शन करते हैं। इस फिल्म के माध्यम से दर्शक यह भी देखेंगे कि जीवन की समस्याओं और संघर्षों का समाधान धर्म, प्रेम और एकजुटता में छिपा है।
फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में अरुण बक्शी, अनिल रस्तोगी, विनीता मलिक, विशाल और अमृता नजर आएंगे। इनके साथ ही सहायक कलाकारों में देवेंद्र डोडके, राज सिंह, सचिन सिंह, तनय त्रिपाठी, अमलेश, विशाल आनंद, अनुकृति, कुंवर लभांश, आरुष और संपदा, सौरभ कटियार अपनी अदाकारी से फिल्म को और भी जीवंत बनाते हैं।
फ़िल्म के निर्माता योगेश त्रिपाठी हैं। सह-निर्माता
राजीव दुबे और नंदिता रस्तोगी हैं। एसोसिएट निर्माता अरुण बख्शी एवं अंजलि सिंह हैं। फिल्म के वितरण की जिम्मेदारी विमल पांडे एंटरटेनमेंट ने ली है, जो इसे उत्तर प्रदेश में प्रमुखता से रिलीज करेंगे। फिल्म का संगीत भी काफी प्रभावशाली है, जोकि विजेंद्र विकी, रवि जैन, निहाल, अजय मुखर्जी और आनंद त्रिपाठी द्वारा रचित है। फिल्म के डीओपी संदीप हैं। संपादन की जिम्मेदारी आशीष बत्रा ने निभाई है। पराग भावसार इस फिल्म के सह निर्देशक हैं, जिन्होंने इसे एक नई दिशा दी है, जिससे फिल्म के हर पहलू को दर्शकों तक पहुंचाना और भी प्रभावशाली हो गया है।
Leave a Reply