राइजिंग ट्री एंटरटेनमेंट, कोमल प्रोडक्शन की फिल्म में संचिता बनर्जी और बीकेश ठाकुर की जमेगी जोड़ी, मुहूर्त संपन्न मुंबई में

विजयदशमी एवं दशहरा के शुभ अवसर पर राइजिंग ट्री एंटरटेनमेंट, कोमल प्रोडक्शन बैनर के तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘मांग हमार सेनूर तोहार’ का शुभ मुहूर्त मुंबई में धूमधाम से किया गया है। प्रोड्यूसर मनीषा पाटिल, आर.एस. सेन (खांडे), महेश यादव द्वारा बनाई जा रही इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में सुपरस्टार एक्ट्रेस संचिता बनर्जी और अभिनेता बीकेश ठाकुर की नई जोड़ी नजर आने वाली है। निर्देशक अनिल प्रकाश के निर्देशन में इस फ़िल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया जाएगा। इस फिल्म का शुभ मुहूर्त धूमधाम से मुंबई में किया गया। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी। इस फिल्म के ग्रैंड मुहूर्त के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि धड़क कामगार यूनियन के अध्यक्ष अभिजीत राणे, नगरसेवक कमलेश यादव, सभाजीत यादव, एसएन यादव, एस आर यादव, महेंद्र भंडारी, हनुमान गुड्सा, जीतू अग्रवाल, जीतू ठाकुर सहित फिल्म जगत से जुड़े हुए कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहे। सभी ने विजयदशमी एवं दशहरा की बधाई देते हुए फिल्म के शुभारंभ के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।

बता दें कि सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनाई जा रही इस फिल्म के लेखक एस के चौहान हैं, जिन्होंने अनगिनत सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों की कथा, पटकथा व संवाद लिखा है। संगीतकार साजन मिश्रा ने इस फिल्म का गीत-संगीत भी बहुत ही मधुर और कर्णप्रिय बनाया है। डीओपी राजेश कनौजिया, लाईन प्रोड्यूसर विनोद रावत हैं। मुख्य कलाकार संचिता बनर्जी, बीकेश ठाकुर, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, माया यादव आदि हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts