मुख्य अभियंता ने कैंप लगाकर ओटीएस योजना का दिलाया लाभ

बड़हलगंज विकास खंड के पिड़हनी चौराहे पर सोमवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता ने ओटीएस योजना का लाभ दिलाया। बिधुत बकाये में 27 उपभोक्ताओ ने रजिस्ट्रेशन कराया। जिसमें 18 उपभोक्ताओ ने बिल जमा किया। पांच लोगो ने बिल सुधार कर ओटीएस योजना का लाभ लिया।
मुख्य अभियंता आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि उपभोक्ता ओटीएस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाये। ओटीएस योजना के तहत बिल सुधार व बकाया बिजली बिल पर जोर दिया। मुख्य अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओ को पन्द्रह दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक सत प्रतिशत सरचार्ज छुट का लाभ मिलेगा। मुख्य अभियंता ने मातहतो को बड़े बकायेदारो के संपर्क में आकर बिल जमा कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ओटीएस योजना का लाभ छोटे बड़े सभी उपभोक्ताओ को मिलना चाहिए। मंगलवार को सिधेगौर चौराहे पर कैंप का आयोजन किया जायेगा। कैंप में एक्सीएन अभिषेक कुमार, एसडीओ बड़हलगंज बुद्धिराम साह, जेई बीएन राम, पंकज शुक्ला, अष्टभुजा मिश्रा, अरविन्द तिवारी, रामकरन यादव, हरिओम निषाद, अजय साहनी, अभिषेक, सत्येंद्र, राजकुमार, श्रवन आदि लोग मौजुद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *