राहुल सिंह और रेशमा शेख प्लेटफार्म नंबर 2 पर रिटर्न होंगे मार्च 2025 में

राहुल सिंह और रेशमा शेख प्लेटफार्म नंबर 2 पर रिटर्न होंगे मार्च 2025 में,

जब किसी एक्टर एक्ट्रेस की पहली फिल्म उनके करियर को बुलंदी पर पहुंचा दे और उस फिल्म के हीरो-हीरोइन की जोड़ी को ऑडियंस सिर्फ आंखों पर रखें तो फिर क्या कहना। जी हाँ! हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के रिबेल स्टार राहुल सिंह और क्यूट गर्ल रेशमा शेख की। उनकी सुपर डुपर हिट फिल्म ‘प्लेटफॉर्म नंबर 2’ की अपार सफलता के बाद अब उसी फ़िल्म का सीक्वल ‘प्लेटफॉर्म नंबर 2 रिटर्न’ का निर्माण किया जा रहा है। इस फ़िल्म की शूटिंग नये साल में 21 मार्च 2025 में शुरू की जाएगी। इस फ़िल्म के निर्देशक होंगे दिनेश पाल। उनके निर्देशन में कमाल की फ़िल्म बनने वाली है। इस फ़िल्म में एक बार फिर राहुल सिंह और रेशमा शेख की जोड़ी फुल टू धमाल मचाने वाली है।
गौरतलब है कि राहुल सिंह और रेशमा शेख बतौर हीरो-हीरोइन अपने करियर की शुरुआत सुपर डुपर हिट भोजपुरी फिल्म ‘प्लेटफार्म नंबर 2’ से की थी। जहाँ वह फिल्म सुपर डुपर हिट हुई थी, वहीं हीरो हीरोइन उनकी जोड़ी भी हिट हुई और लगातार कई हिट फिल्में दी हैं। अब यही हिट जोड़ी एक बार फिर नए साल में तहलका मचाने के लिए तैयार है।
ब्लू वर्ज फिल्म्स बैनर के तले बनने जा रही भोजपुरी फ़िल्म ‘प्लेटफॉर्म नंबर 2 रिटर्न’ के निर्माता ब्लू वर्ज फिल्म्स, श्रवण प्रसाद गोंड हैं। निर्देशक दिनेश पाल हैं। इस फ़िल्म में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह और रेशमा शेख एक नए अवतार में अपने फैंस व ऑडियंस का मनोरंजन करने वाले हैं। इस फ़िल्म की पूरी शूटिंग बिहार के विभिन्न रमणीय स्थानों पर की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *