शिवानी सिंह और काजल त्रिपाठी का बोलबम गीत ‘चुड़िया ग्रीन चाही’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

सावन से पहले ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने एक और बोलबम गीत ‘चुड़िया ग्रीन चाही’ लेकर आई है, जिसे सुनकर हर कोई झूमने पर विवश हो रहा है। इस गीत को भोजपुरी सिंगर शिवानी सिंह अपनी सुरीली आवाज में गाया है। उनकी मधुर आवाज लोगों का मन मोह रहा है। इसके विडियो में भोजपुरी की पॉपुलर अदाकारा काजल त्रिपाठी ने शानदार परफॉर्मेंस करके सबका दिल जीत रही हैं। ये बोलबम गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इस बोलबम गीत को लेकर सिंगर शिवानी सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने भोजपुरी जब भी गाने लेकर आती है तो वह सबसे एकदम अलग होती है। इसी कड़ी में यह बोलबम गीत ‘चुड़िया ग्रीन चाही’ मन को रिझाने वाला गीत है। बोलबम पर आधारित यह गीत रत्नाकर कुमार सर ने बहुत बेहतरीन बनाया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। मुझे जब भी इस म्यूजिक कंपनी से गाना गाने का अवसर मिलता है तो मुझे बहुत खुशी होती है, जोकि शब्दों में बयाँ नहीं किया जा सकता है। ये सांग पसंद करने के लिए सभी आडियंस को दिल से थैंक्यू।’

वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘इस बोलबम गीत को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूँ। इस गीत की शूटिंग करने में मुझे बहुत अच्छा लगा था। इस सांग को अपना प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘चुड़िया ग्रीन चाही’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिवानी सिंह ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कमाल का अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विकाश यादव ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *