सहजनवा तहसील क्षेत्र में मुस्लिम बाहुल्य इलाके में मोहर्रम की 10वीं पर ताजियादारो ने कर्बला में ले जाकर शहादत दिया। इस दौरान इमाम हुसैन के अनुवाईयो द्वारा रोजा रखा गया, तथा जगह जगह फ़ायिता का भी कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के सहजनवा, पिपरौली, भीटी रावत, कसरवल, चाँदबारी, भरपरही, ओडवलिया, घघसरा, पाली, मिनवा, जैतपुर, हरपुर, कटसहरा, दरघाट, परमेश्वरपुर, चेचुआपार, पचौरी, मझौरा, मिया पकड़ी आदि गांव में इमाम हुसैन के अनुवाईयो ने अपने ताजिया को ले जाकर कर्बला में दफन किए। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए एसडीएम सहजनवा केसरीनंदन त्रिपाठी, तहसीलदार राकेश कन्नौजिया, सीओ रत्नेश्वर सिंह नायब तहसीलदार, राम सुरज, दुर्गेश चौरसिया के अलावा गीडा थानेदार विजय कुमार सिंह, सहजनवा थानेदार,महेश कुमार चौबे, हरपुर बुदहट थानेदार मदन मोहन मिश्र अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेते रहे।
Leave a Reply