देसी स्टार समर सिंह की शादी की रिसेप्शन में शामिल हुए फिल्मी सितारे हुए शामिल

देसी स्टार समर सिंह की शादी की रिसेप्शन में शामिल हुए फिल्मी सितारे हुए शामिल,

करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह ने प्रतिभा सिंह के संग सात फेरे लेकर परिणय सूत्र में बंध गये हैं। उन्होंने शादी के बाद रिसेप्शन का आयोजन अपने गृह जनपद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला में अपने ग्राम मेहनगर में किया। जहां पर वर-वधु को बधाई व शुभकामना देने के लिए भोजपुरी सिनेमा के लगभग सभी फिल्में सितारे पहुंचे और नव-दंपति को बधाई एवं ढ़ेरों शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर समर सिंह क्रीम कलर की शेरवानी पहने हैंडसम लुक में नजर आ रहे थे तो वहीं उनकी दुल्हन प्रतिभा सिंह लाल रंग का लंहगा पहना था, इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी किया था।
इस खुशी के शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू, रितेश पांडेय, यश कुमार, अंकुश राजा, विमल पांडेय, सुमित चन्द्रवंशी, लाडो मद्धेशिया, अमरीश सिंह, नीलकमल सिंह, एक्टर संतोष पहलवान, पप्पू यादव, सूर्या द्विवेदी, मुन्ना दूबे, शानू पांडेय, शुभम जैकर, बिरहा सम्राट विजय लाल यादव, डायरेक्टर प्रोड्यूसर राजकुमार पांडेय, प्रोड्यूसर उदय भगत, गोलू सिंह, अमित सिंह, सुल्तान अंसारी, लवकुश यादव, डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू, आनन्द सिंह, धीरज ठाकुर, जेम्स पारकर, फाइट मास्टर दिनेश यादव, अयोध्या दशरथ गद्दी के महंत बृजमोहन दास, भोजपुरी फिल्म अवार्ड के संस्थापक व फिल्म प्रोड्यूसर विनोद गुप्ता, गीतकार मुसाफिर जौनपुरी, आलोक यादव, एक्ट्रेस डिंपल सिंह, प्रीति मौर्य, अंजली पांडेय, आस्था सिंह, पल्लवी सिंह, तोशी द्विवेदी, खुशबू गाजीपुरी सहित बहुत से एक्टर, एक्ट्रेस, निर्माता, निर्देशक तथा फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ी बहुत सी दिग्गज हस्तियाँ मौजूद थे। साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता, कई म्यूजिक कंपनियों के ओनर सहित बहुत से सगे संबंधी और हजारों की तादाद में लोगों का जन सैलाब देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर आये हुए सभी अतिथियों ने समर सिंह और उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह को शादी की बधाई एवं ढ़ेरो शुभकामनाएं दी तथा नवदंपति को सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर आए हुए सभी अतिथियों का समर सिंह ने तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *