देसी स्टार समर सिंह का होली स्पेशल गाना ‘ए जीजा डालत डालत’ रिलीज होते ही छा गया

देसी स्टार समर सिंह होली से पहले ही अपने फैंस और ऑडियंस के लिए होली स्पेशल गाना ‘ए जीजा डालत डालत’ लेकर आये हैं। इस होली गीत के जरिये समर सिंह होली का हुड़दंड मचाकर गरदा उड़ा रहे हैं। गीतकार आनंद यादव के दमदार लेखनी से लिखा हुआ यह होली गीत गाकर समर सिंह ने अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीत लिया है। इस गाने में समर सिंह का साथ फेमस सिंगर शिल्पी राज ने दिया है। समर सिंह और शिल्पी राज की सुपर डुपरहिट जोड़ी ने एक बार फिर ऑडियंस के बीच में तहलका मचा दिया है और होली से पहले ही होली का खुमार लोगों का मन मोह लिया है।
बता दें कि समर सिंह करोड़ो भोजपुरी संगीतप्रेमियों के दिल पर राज करते हैं। एक से बढ़कर एक बेहतरीन गाने लेकर आते हैं और संगीतप्रेमियों का भरपूर मनोरंजन करते रहते हैं। समर सिंह की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह हमेशा हर सीजन के गाने लेकर ऑडियंस व अपने फैंस के बीच हाजिर होते हैं। इसी कड़ी में होली स्पेशल गाना ‘ए जीजा डालत डालत’ लेकर आए हैं, जिसे ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। यह सांग मनोरंजन से भरपूर है। इस गाने को वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह ने देसी स्टाइल में गजब का डांस किया है। उनके साथ एक्ट्रेस नेहा सिंह ने परफारमेंस किया है। उनकी केमिस्ट्री लोगों को खूब भा रही है। यह सांग मस्ती से भरपूर फुल इंटरटेनिंग है। उनका डैसिंग लुक बहुत ही अट्रैक्टिव लग रहा है, जो उनके फैंस को क्रेजी कर रहा है।
इस गाने को जहां समर सिंह ने अपने मधुर आवाज में गाकर सबका दिल जीत लिया है तो वहीं उनके साथ सिंगर शिल्पी राज ने स्वर में स्वर मिलाया है। इस गाने को गीतकार आनंद यादव ने लिखा बहुत ही सरल शब्दों में लिखा है, जो आसानी से सबकी जुबान पर आ जा रहा है। इसके संगीतकार प्रकाश सिंह हैं, उन्होंने बहुत ही मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी ने बेहतरीन डायरेक्शन दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *