बड़हलगंज/गोरखपुर(निष्पक्ष टुडे) :- बड़हलगंज ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम सभा बढयाटिकुर में श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में सप्तदिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ एवं नव चण्डी पाठ कार्यक्रम के तीसरे दिन भक्त प्रहलाद की कथा का रसास्वादन कराते हुए कथावाचक आचार्य दीपक त्रिपाठी ने कहा की प्रहलाद जैसी भक्ति के माध्यम से ईश्वर की प्राप्ति हो सकती है।
कथा के तीसरे दिन भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिली,
श्रीमद्भागवत कथा शुभारंभ मुख्य यजमान शेखर चंद निषाद, श्रीमती सुन्द्रावती देवी,सरयू निषाद, श्रीमती पानमती देवी,श्री किशुन निषाद, श्रीमती प्रिया देवी,प्रमोद निषाद, श्रीमती पुष्पा देवी द्वारा व्यासपीठ का पूजन,आरती,कथावाचक आचार्य दीपक त्रिपाठी का माल्यार्पण कर किया गया ।
इस अवसर पर मंदिर व्यवस्थापक पंडित सत्येंद्र त्रिपाठी,आचार्य पवन ओझा,पंडित रामरक्षा शुक्ल, हरिनारायण मिश्र, मनोज पाण्डेय,रामध्यान निषाद,मोहर निषाद,अभिराम निषाद, सदानंद निषाद, कृष्ण चंद निषाद सहित भारी भक्त जन उपस्थित रहे ।
Leave a Reply