एक दिन में एक मिलियन व्यूज पार किया गीत “काला भईला कलकत्ता में”,ने

एक दिन में एक मिलियन व्यूज पार किया शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘काला भईला कलकत्ता में’,

भोजपुरी सिनेमा की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और स्टार एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में आया भोजपुरी लोकगीत ‘काला भईला कलकत्ता में’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यह गाना मात्र एक दिन में ही एक मिलियन व्यूज पार करके मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। इस गाने की अपार सफलता पर सिंगर शिल्पी राज, एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार काफी खुश हैं।
इस गाने को लेकर रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘इस गाने की मेकिंग के समय ही यह पता चल गया था कि यह गाना सुपरहिट होने वाला है और ऑडियंस को बहुत ज्यादा पसंद आने वाला है। खुशी इस बात की है कि हम सब की उम्मीद पर दर्शकों ने भरपूर प्यार देकर सोने पर सुहागा कर दिया है। इस गाने को शिल्पी राज ने अपने खास शैली में गाकर सबका मन मोह लिया है तो वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी मोहक अदाओं से सभी पर खूब जादू चलाया है। मैं सभी श्रोताओं और दर्शकों को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं और आशा करता हूं कि ऐसे ही आगे भी प्यार आशीर्वाद बनाये रहेंगे।’
गौरतलब है कि सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का यह सुपरहिट लोकगीत ‘काला भईला कलकत्ता में’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव सोफा पर बैठी हुई है कि तभी उनका पति बगल में आकर बैठ जाता है, जिसको वह नहीं पहचान पाती है तो उसका पति मोबाईल में अपना पुराना फोटो दिखाता है। अपने साँवले चेहरा वाले पति को कलकत्ता वापस कमाने के लिए जाने से मना करते हुए माही श्रीवास्तव कहती है कि…
‘देहब छोड़वाई नोकरिया हो, जाई के मिली ना बहरिया हो, एहिजा घुमत रहला छाता में, राजा काला भईला जाके कलकत्ता में…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘काला भईला कलकत्ता में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और अमन झा ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *