फ़ैमिली स्टार ‘जय यादव’ और ‘रिंकू घोष’ ने पहली बार एक साथ किया फ़िल्म की शूटिंग

भोजपुरी सिनेमा के सबके पसंदीदा फ़ैमिली स्टार जय यादव और भोजपुरी जगत की मशहूर अदाकारा रिंकू घोष पहली बार एक साथ किसी फिल्म की शूटिंग किया है। वे फर्स्ट टाइम एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस का तड़का लगाते हुए नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म को लेकर जय यादव और रिंकू घोष काफी उत्साहित हैं। इस फ़िल्म में काफ़ी समय के बाद रिंकू घोष रोमांस करती नज़र आयेंगी, जोकि उनके फैंस के लिए सरप्राइज होगा।

गौरतलब है कि कैप्टेन एंटरटेनमेंट और एस आर वि प्रोडक्शन हाउस बैनर के तले बन रही भोजपुरी फ़िल्म का नाम अभी सस्पेंस रखा गया है। इस फ़िल्म की शूटिंग मुंबई में बहुत ही बड़े पैमाने पर की गई है। इस फ़िल्म के निर्माता अमित गुप्ता और महेश उपाध्याय हैं। निर्देशक शत्रुघ्न गोस्वामी और लेखक शशि पांडे हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार जय यादव, रिंकू घोष, कुनाल सिंह राजपूत, बीना पांडेय,अभय झा, शुभ किशन इत्यादि हैं।

निर्माणाधीन इस फ़िल्म के लेखक शशि पांडे और निर्देशक शत्रुघ्न गोस्वामी ने बताया कि ‘जय यादव और रिंकू घोष के बीच डिवाइन कनेक्शन है।’ साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ‘ये फ़िल्म भोजपुरी जगत में एक ऐतिहासिक लव स्टोरी के नाम से जानी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts