आम्रपाली दूबे और इश्तियाक शेख बंटी की ‘घूँघटवाली सुपरस्टार’ का ट्रेलर 28 मार्च को होगा लॉन्च

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और जाने माने फ़िल्म निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी भोजपुरी फिल्म ‘घूँघटवाली सुपरस्टार’ का ट्रेलर आगामी 28 मार्च को बी4यू के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। यह जानकारी स्वयं इश्तियाक शेख बंटी ने दिया है। उन्होंने बताया कि ‘3आर फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस व आईवीवाई एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस महिला प्रधान फिल्म ‘घूँघटवाली सुपरस्टार’ में केंद्रीय भूमिका में आम्रपाली दूबे हैं। उनके शानदार अभिनय से सजी यह फिल्म लड़कियों के लिए प्रेरणा है और सिर्फ लड़कियों ही नहीं शादी सुदा महिलाओं के लिए भी ये फ़िल्म प्रेरणादायक है। विवाह होने के बाद भी औरत चाहे तो अपना मनपसंद करियर चुन सकती है और नाम फेम बना सकती है। यही इस फ़िल्म में दर्शाया गया है कि शादी होने के बाद महिलाओं को हिम्मत नहीं हारना चाहिए। वे हिम्मत से काम करके दुनियां में अपना नाम कमा सकती हैं।’
उल्लेखनीय है कि 3आर फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस व आईवीवाई एंटरटेनमेंट बैनर तले बनाई गई भोजपुरी फिल्म ‘घूँघटवाली सुपरस्टार’ के निर्माता संदीप सिंह व इश्तियाक शेख बंटी हैं। फ़िल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी ने संभाला है। कांसेप्ट संदीप सिंह का हैं। लेखक अरबिंद तिवारी, संगीतकार ओम झा, गीतकार प्यारे लाल यादव हैं। छायांकन प्रकाश अन्ना, संकलन प्रीतम नाइक, नृत्य सोनू प्रीतम, कला शिवा जयसवाल, पोस्ट प्रोडक्शन आई विजन स्टुडियो (नागेन्द्र यादव), कॉस्टयूम विद्या-बिष्णु व जय माँ शीतला फैशन, पार्श्व संगीत राजेश कुर्मी, साउंड मिक्सिंग राज वर्मा, डीआई कलरिस्ट हेमंत थापा, निर्माण नियंत्रक अरशद शेख व तमसील मोमीन, लाईन प्रोड्यूसर एम.पी. सिंह, मुख्य सहायक निर्देशक दिलीप रावत, आजम शेख, वीएफएक्स सुजीत, स्टील गोलू सिंह, डिजाईन नरसु ने किया है। मुख्य कलाकार आम्रपाली दूबे, राकेश बाबू, ज्योति मिश्रा, विद्या सिंह, देवेन्द्र पाठक, संतोष श्रीवास्तव, आशीष यादव, सपना यादव, प्रियंका सोनी, आशीष पांडेय, आशीष माली, अमित राय हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *