गोरखपुर। श्री बालाजी मंदिर में नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन में सातवें दिन आनन्दनगर और देवरिया की टीम ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने सभी कलाकारो को अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया। अपार संख्या में भक्त गणों की उपस्थिति बालाजी सरकार दरबार में रहीं। बालाजी सेवा समिति के उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे बबलू ने बताया की 5 नवंबर को महाआयोजन के आखिरी दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर शुशील सिंह कामाख्या नारायण सिंह जयप्रकाश ओझा अजय तिवारी कन्हैया तिवारी बद्री नारायण उपाध्याय सुयश दूबे सक्षम दुबे उपस्थित रहें।
Leave a Reply