भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस, एक्सपोर्ट में 40% जंप का अनुमान, चीन की उड़ी नींद: रिपोर्ट

भारत बनेगा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस, एक्सपोर्ट में 40% जंप का अनुमान, चीन की उड़ी नींद: रिपोर्ट

केंद्र सरकार की मेक इन इंडिया मिशन से भारत में मोबाइल मैनुफैक्चरिंग का बाजार तेजी से फल फूल रहा है।

 भारत मोबाइल फोन का एक बड़ा बाजार है और यह ग्लोबली एक्सपोर्ट में अहम भूमिका निभा रहा है।

 स्मार्टफोन निर्यात 40 फीसद से बढ़कर 1.8 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।

* PLI स्कीम से 680% की होगी बढ़ोतरी
* यह वृद्धि PLI योजना के प्रभाव से संभव हो पाई है, जिसकी शुरुआत वित्त वर्ष 2020-21 में हुई थी।
* वित्त वर्ष 25 में मोबाइल प्रोडक्शन 5.1 लाख करोड़ रुपये हो सकता है।
* Apple भारत से सबसे ज्यादा मोबाइल फोन निर्यात कर सकता है।

भारत मोबाइल फोन का एक बड़ा मार्केट है। देश में मोबाइल फोन की खूब डिमांड रहती है, क्योंकि भारत में आज के वक्त में सरकारी से लेकर प्राइवेट हर तरह के कामकाज मोबाइल और ऐप्स की मदद से हो रहे हैं।

■ भारत न सिर्फ मोबाइल फोन का हाई डिमांड वाला देश है, बल्कि भारत बाकी दुनिया की स्मार्टफोन जरूरतों को पूरा करता है।
■ वित्त वर्ष 25 में मोबाइल प्रोडक्शन 5.1 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जो इंडिया को एक ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग पावरहाउस बनने में मदद करेगा।
■ यह भारत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कहने का मतलब है कि लोकल मैन्युफैक्चरिंग को जोरदार बढ़ावा मिलेगा। ऐसे में देश में नई नौकरियां पैदा होगी। साथ ही अर्थव्यस्था को फायदा मिलेगा। इसके अलावा देश में नई मैन्यफैक्चरिंग सेक्टर खुल सकते हैं।
■ भारत सरकार देश में चिपसेट के साथ एआई चैटबॉट बनाने की दिशा में काम कर रही है। साथ ही स्मार्टफोन के पार्ट मैन्युफैक्चरिंग पर काम किया जा रहा है।
■ भारत में मोबाइल फोन एक्सपोर्ट्स में बड़े ग्रोथ ड्राइवर हैं, जिसमें US मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स के लिए एक अहम मार्केट है। Apple सबसे ज्यादा भारत से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट कर सकता है।
■ वित्त वर्ष के मुकाबले करीब 40 फीसद ज्यादा एक्सपोर्ट की उम्मीद की जा रही है। इन आंकड़ों की मानें, तो iPhone एक्सपोर्ट 1,29,000 करोड़ रुपये को पार कर सकता है। वित्त वर्ष 20-21 में PLI स्कीम शुरू होने के बाद से करीब 680 फीसद की ग्रोथ दर्ज की गई है।

वित्त वर्ष 25 में अब तक मोबाइल फोन एक्सपोर 1,50,000 करोड़ रुपये का रहा है। PLI स्कीम के लॉन्च के बाद से भारत में मोबाइल फोन प्रोडक्शन दोगुना हो गया है। वित्त वर्ष 24 में स्मार्टफोन एक्सपोर्ट 2.2 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 4.22 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts