इश्तियाक शेख बंटी की फ़िल्म ‘दुल्हन वही जो धन लाए’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 25 जनवरी को भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर,
जाने माने फ़िल्म निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी की होम प्रोडक्शन भोजपुरी फ़िल्म ‘दुल्हन वही जो धन लाए’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 25 जनवरी को भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर किया जा रहा है।
विक्रांत सिंह, मणि भट्टाचार्य, ज्योति मिश्रा की केंद्रीय भूमिका से सजी इस फ़िल्म को 25 जनवरी, शनिवार शाम 6 बजे और 26 जनवरी, रविवार सुबह 10 बजे भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल पर पहली बार दिखाई जाएगी। वहीं दंगल प्ले एप्प पर इस फ़िल्म को लाइव देख सकते हैं। इस फ़िल्म में दिखाया गया है कि दहेज ना लेकर आने वाली बहू को ससुराल में कैसे कैसे सताया और तड़पाया जाता है। वहीं दहेज लेकर आने वाली बहू की किस तरह से मान सम्मान दिया जाता है। इस फ़िल्म का ट्रेलर एंटर10 रंगीला के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर पहले ही रिलीज किया जा चुकाहै।
गौरतलब है कि 3आर फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस बैनर के तले निर्मित तथा अविनाश रोहरा-एक्चुअल मूवीज़ एलएलपी प्रस्तुत भोजपुरी फ़िल्म ‘दुल्हन वही जो धन लाए’ के निर्माता विनय सिंह व इश्तियाक शेख बंटी हैं। निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी हैं। फिल्म की कहानी लिखी है इश्तियाक शेख बंटी ने, वहीं फिल्म का पटकथा और संवाद लिखा है शकील नियाजी ने। फिल्म के डीओपी डी.के. शर्मा, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी व सोनू प्रीतम हैं। इस फ़िल्म के स्टार कास्ट विक्रांत सिंह राजपूत, मणि भट्टाचार्य, ज्योति मिश्रा, अमित शुक्ला, जे. नीलम, अयाज़ खान, दीपिका सिंह, सचिन श्रीवास्तव, राहुल राजपूत और अन्य हैं।
उल्लेखनीय है कि फ़िल्म के निर्माता व निर्देशक इश्तियाक शेख बंटी की बात करें तो वो बतौर निर्देशक काफी बेहतरीन फिल्में बना चुके हैं, जोकि बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने के साथ ही साथ ब्लॉक बास्टर साबित हुई हैं। लेकिन बतौर निर्माता यह उनकी तीसरी फिल्म है, जिसका निर्माण उन्होंने भव्य पैमाने पर किया है।
बता दें कि इससे पहले उन्होंने रवि किशन, रिंकू घोष स्टारर फिल्म ‘विदाई’ और दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर फिल्म ‘रखवाला’ का निर्माण किया है। उनके बैनर 3आर फिल्म्स एंड प्रोडक्शन के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि उनकी तीनो बेटियों का नाम आर से शुरू होता हैं, इसलिए उन्होंने अपने बैनर का नाम 3आर फिल्म्स एंड प्रोडक्शन रखा है।
Leave a Reply