काला भईला कलकत्ता में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का लोकगीत ‘काला भईला कलकत्ता में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज,

भोजपुरी वर्ल्ड की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज अपनी आवाज की जादू चलाकर करोड़ो दिलों पर राज कर रही हैं। उनकी आवाज में जब भी कोई गाना आता है तो ऑडियंस उसे हाथोंहाथ लेती है और सुपरहिट बनाती है। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी अदायगी और खूबसूरती से करोड़ो दिलों की धड़कन बनी हुई है। उनके हुश्न और नृत्य के कायल फैंस उन्हें सिर आँखों पर बिठाते हैं। ऐसे में सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में नया लोकगीत ‘काला भईला कलकत्ता में’ ऑडियंस के बीच आ गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को सिंगर शिल्पी राज ने अपने खास अंदाज में गाया है। उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अट्रैक्टिव लुक में सब पर जादू चला रही हैं और अपनी कातिल अदाओं से बिजली गिरा रही हैं।

इस गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव सोफा पर बैठी हुई है कि तभी उनका पति बगल में आकर बैठ जाता है, जिसको वह नहीं पहचान पाती है तो उसका पति मोबाईल में अपना पुराना फोटो दिखाता है। अपने साँवले चेहरा वाले पति को कलकत्ता वापस कमाने के लिए जाने से मना करते हुए माही श्रीवास्तव कहती है कि…
‘देहब छोड़वाई नोकरिया हो, जाई के मिली ना बहरिया हो, एहिजा घुमत रहला छाता में, राजा काला भईला जाके कलकत्ता में…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘काला भईला कलकत्ता में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और अमन झा ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। प्रोजेक्ट बाय नवरत्न पांडेय, इस गाने को गीतकार मुकेश मिश्रा ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू रावत ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *