माही श्रीवास्तव, गोल्डी यादव का लोकगीत ‘कसम खाके कहा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरियन दिलों की रानी अदाकारा माही श्रीवास्तव की दिलकश अदा पर करोड़ों दिल धड़कते हैं। वहीं सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली आवाज पर लोग फिदा हो जाते हैं। ऐसे में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और सिंगर गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में लाजवाब भोजपुरी लोकगीत ‘कसम खाके कहs’ संगीतप्रेमियों के बीच आ गया है, जिससे लोगों का फुल एंटरटेनमेंट हो रहा है। यह लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ब्लैक कलर की साड़ी पहने बिजली गिरा रही है और बिन मौसम बरसात के जैसे सभी के दिलों को हुश्न से गीला गीला कर रही है। इस गाने का फिल्मांकन काफी रिच लेवल पर किया गया है। वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘कसम खाके कहs’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपने हुश्न का जलवा बिखेरकर गरदा उड़ा दिया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार आर्या शर्मा ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सन्नी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गीत को लेकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स हमेशा अच्छा से अच्छा गाना बनाती है और उसमें काम करना मुझे बहुत अच्छा लगता है। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना बेस्ट दूँ और ऑडियंस का भरपूर एंटरटेनमेंट करती रहूं। ये सांग हसबैंड और वाइफ की नोकझोक पर बनाया गया है। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब धमाल मचाया है। इस गाने को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से जुड़ना मेरे लिए गुडलक है, क्योंकि इस म्यूजिक कंपनी से मुझे बेस्ट से बेस्ट सांग गाने का मौका मिलता रहता है। इस गाने को अपना प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी को मैं दिल से धन्यवाद देती हूं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *