लीक से हटकर ‘जया’, ‘कटान’ सहित लगभग एक दर्जन सुपरहिट फिल्में देकर फिल्म निर्देशक धीरू यादव ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मिसाल कायम किया है। वे फ़िल्म निर्माण के लिए ऐसे विषय का चयन करते हैं जो आज भोजपुरी सिनेमा को बहुत ही आवश्यक है। ऐसे में स्टेज ओरिजनल ओटीटी पर हालिया रिलीज हुई ऐतिहासिक भोजपुरी फिल्म ‘पुनर्जन्म’ की अपार सफलता से धीरू यादव सुर्खियों में छा गए हैं। इस कीर्तिमान को आगे बढ़ाने के क्रम बतौर निर्देशक धीरू यादव इन दिनों केशव मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और स्टेज ओरिजनल ओटीटी की भोजपुरी फिल्म ‘प्रोडक्शन नं० एफएफ-02’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ग्रैंड मुहूर्त करके शुरू गई ये अनाम फ़िल्म की टीनेजर आध्यात्मिक लव स्टोरी है, इसलिए इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की पावन आध्यात्मिक नगरी वाराणसी में की जा रही है।
गौरतलब है कि धीरू यादव के कुशल निर्देशन में भव्य पैमाने पर बनाई जा रही फिल्म ‘प्रोडक्शन नं० एफएफ-02’ में केंद्रीय भूमिका में नवोदित अभिनव (निखिल) सिंह, नेहा (आँचल) पांडेय हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्र में की जाएगी। इस फ़िल्म के निर्माता केशव माहेश्वरी हैं। निर्देशक धीरू यादव हैं। लेखक अनिल कुमार शर्मा, डीओपी सत्य प्रकाश, संगीतकार शिवम सिंह यादव व रत्नेश कुमार सिंह, गीतकार रागिनी उपाध्याय व कैलाश कमल, डांस मास्टर महेश आचार्य, फाइट मास्टर दिनेश यादव, प्रोडक्शन कंट्रोलर योगेश पांडेय, सोनू यादव (कुंडल), स्टिल फोटोग्राफर बिट्टू बिहारी, स्टेज टीम हिमांशु पटेल, सोनू यादव, पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार नवोदित अभिनव (निखिल) सिंह, नेहा (आँचल) पांडेय, संजय पांडेय, संदीप यादव, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, महेश आचार्य, कमलेश गौतम, अमन पांडेय, राजन कानू, रजनीश यादव, जे के चौहान आदि हैं।
इस फिल्म को लेकर धीरू यादव ने कहा कि ‘ये फ़िल्म युवा पीढ़ी को भोजपुरी सिनेमा से जोड़ने का कार्य करेगी। इस फिल्म के नायक और नायिका कॉलेज गोइंग एज के कलाकार हैं। इनकी वजह से यूथ ऑडियंस भोजपुरी सिनेमा से कनेक्ट होगी, जिससे युवा वर्ग के दर्शक भी ओटीटी पर और मल्टीप्लेक्स में भोजपुरी फिल्मों को देखेंगे। इस फ़िल्म के युवा निर्माता केशव माहेश्वरी हैं, जिनकी सोच है भोजपुरी फिल्म जगत में नई क्रांति लाना है।’ उन्होंने आगे बताया कि ‘मैं धन्यवाद देना चाहूंगा स्टेज ओरिजनल ओटीटी को, जो भोजपुरी में अच्छे कंटेंट पर बनी फिल्मों को तवज्जो दे रही है। उनकी इस पहल से भोजपुरी फिल्मों की मेकिंग में बड़ा बदलाव आएगा।’
Leave a Reply