खुशबू तिवारी केटी और काजल त्रिपाठी का लोकगीत ‘तरकरियो से महंग’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी और खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी एक साथ बहुत ही प्यारा भोजपुरी लोकगीत ‘तरकरियो से महंग’ लेकर आई हैं। भोजपुरी कल्चर और गांव देहात से जुड़ा हुआ यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इस गाने को खुशबू तिवारी केटी ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मन मोह लिया है। वहीं देहाती पत्नी के रोल में काजल त्रिपाठी सबका मन मोह रही है और येलो रेड साड़ी पहने सबका अट्रैक्शन बनी हुई है। वह बालों में गजरा लगाए कमर तक चोटी लटकाए बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। इस गाने के बोल सुनकर और वीडियो देखकर सबका मन झूम रहा है।
इस गाने को लेकर खुशबू तिवारी केटी ने कहा कि ‘यह गाना भोजपुरी संस्कृति से जुड़ा हुआ है, जिसे गाकर मुझे बहुत ही अच्छा लगा है। गांव में छोटी-छोटी ख्वाहिशें औरतें अपने पति से पूरा करवाना चाहती हैं, जबकि गांव के लोग रोटी कपड़ा मकान में परेशान रहते हैं और मन मार कर अपने ख्वाहिश नहीं पूरा कर पाते हैं। इसी सिचुएशन पर बनाया गया हैं। जिसकी मेकिंग टेकिंग कमाल की गई है। इस सांग को ऑडियंस का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके लिए सभी को दिल से धन्यवाद!’
वहीं इस गाने को लेकर काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘इस लोकगीत में मैंने इंडियन लुक में एक भारतीय टिपिकल वूमेन की भूमिका में अदा किया है, जिसे करके मुझे बहुत मजा आया। इस गाने को देखकर परदेस में रह रहे लोगों को अपने गांव की याद जरूर आ जाएगी। इस गाने का सब्जेक्ट गाँव जवार से जुड़ा हुआ बहुत ही प्यारा है, जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। मैं ऑडियंस से यही कहना चाहूंगी कि आप लोग ऐसे ही मुझे और मेरे गानों पर अपना प्यार आशीर्वाद भर भर के बरसाते रहिए। सभी को दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘तरकरियो से महंग’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने शानदार अदाकारी किया है। काजल के पति का रोल एक्टर मॉडल आकाश यादव ने किया है। इस गाने को गीतकार कुंदन प्रीत ने लिखा है, जबकि संगीतकार रौशन सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts