विश्वास जायसवाल ने लांच किया जेबी एंटरटेनमेंट वर्ल्डवाइड का ओटीटी एप्प्स

फिल्म निर्माता विश्वास जायसवाल ने भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग क्रांति लाने का बीड़ा उठा लिया है। उन्होंने हॉट शॉट्स.इन, हॉट शो.इन, जॉयलाइफ.इन, वॉच.इन, जेवी म्यूजिक.इन, जिओ लाइफ, यू वॉच आदि ओटीटी प्लेटफॉर्म एवं यूट्यूब चैनल लांच किया है, जिस पर भोजपुरी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज किया जाएगा। उन्होंने पिछले दिनों प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दिया कि वे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज और भोजपुरी फिल्मों को रिलीज करेंगे ताकि ऑडियंस अच्छे-अच्छे भोजपुरी में फ़िल्में और वेब सीरीज व शॉर्ट वीडियो देख सके। जिससे ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट हो। इस मौके पर जेबी एंटरटेनमेंट वर्ल्डवाइड के ओनर विश्वास जायसवाल के साथ फिल्म अभिनेता राज यादव और अभिनेत्री अंजलि सिंह सहित बहुत से गणमान्य जन मौजूद रहे। सभी ने उनके इस ऐतिहासिक प्रयास की सराहना की और उन्हें बधाइयां दी।
गौरतलब है कि विश्वास जायसवाल ग्राम सिलसिले प्रतापपुर, जिला छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उनका भोजपुरी सिनेमा के प्रति गहरा लगाव है। वे यंग सोच के हैं और उनकी सोच इतनी अच्छी है कि वे बेरोजगार लोगों को रोजगार देने की सोच रखते हैं। उन्होंने हॉट शॉट्स.इन, हॉट शो.इन, जॉयलाइफ.इन, वॉच.इन, जेवी म्यूजिक.इन, जिओ लाइफ, यू वॉच आदि ओटीटी प्लेटफॉर्म सहित जितने भी एप्प्स बनाये हैं, उस पर बेस्ट से बेस्ट कंटेंट देखने को मिलेगा वह भी एकदम फ्री में। इतना ही नहीं जो लोग उनके एप्प्स पर वीडियो देखेंगे, उन्हें पैसे भी मिलेंगे। यानि कि वीडियो देखने का पैसा भी मिलेगा और एंटरटेनमेंट भी होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *