भोजपुरी सिनेमा के देसी स्टार समर सिंह इन दिनों होली से पहले ही एक से बढ़कर एक मस्ती से भरपूर होली गीत लेकर आते रहते हैं, जो कि उनके फैंस और ऑडियंस बहुत पसंद आ रहा है। ऐसे में होली के हुड़दंड से सराबोर होली स्पेशल गाना ‘लुगवा के सुगवा’ लेकर आये हैं। इस गाने में समर सिंह का साथ फेमस सिंगर नेहा राज ने दिया है। उनकी जुगलबंदी श्रोताओं को बहुत पसंद आ रही है। इस गाने को समर सिंह अलग अंदाज में गाकर सबका दिल जीत रहे हैं। उनके स्वर में स्वर सिंगर नेहा राज ने मिलाया है। इसके वीडियो में बढ़ी हुई दाढ़ी और लंबे बाल में समर सिंह एक अलग ही अंदाज में दिख रहे हैं। उनके साथ एक्ट्रेस भी कमाल की लग रही हैं, जो होली का हुड़दंग मचाने में साथ दे रही है। इस होली गीत के जरिये समर सिंह ने एक बार फिर अपने फैंस व ऑडियंस का दिल जीत लिया है। यह होली गीत दीक्षा फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने का फिल्म फिल्मांकन बहुत ही बेहतरीन किया गया है, जिसे देखकर हर कोई होली के रंग में सराबोर हो रहा है। होली की मस्ती से भरपूर होली गीत ‘लुगवा के सुगवा’ के सिंगर समर सिंह और नेहा राज हैं।
इस गाने को गीतकार चंदन सैनी ने लिखा है। संगीतकार अभिराम पांडेय हैं, उन्होंने बहुत ही मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी ने बेहतरीन डायरेक्शन दिया है। परिकल्पना समर मोदी ने किया है। क्रिएटिव हेड एसके आनंद यादव, एडीटर प्रकाश प्रजापति हैं। मेकअप निशांत रावत ने किया है।
Leave a Reply