आज महा अनुष्ठान के द्वितीय दिन बालाजी मंदिर दरबार में अपार संख्या में भक्त गणों का तांता लगा हुआ है। पूरा तारामंडल का माहौल भक्ति मय हो गया है। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी ने समस्त तारामंडल वासियों को एवं शहर वासियों को बहुत-बहुत आभार दिया है। इस आयोजन को सफल बनाने में ब्राह्मणों की तीन टीम लगी हुई है। हनुमान चालीसा का जाप 24 घंटा चल रहा है। साथ में रुद्राभिषेक एवं दुर्गा सप्त शती पाठ भी हो रहा है। उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे ने बताया कि पुरुषों के साथ ही मात्र शक्तियों का अपार सहयोग मिला है। माताएं प्रातः से ही देर रात तक अनुष्ठान को सफल बनाने में अनवरत सहयोग दे रही है। मुख्य रूप से कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्हैया तिवारी अजय तिवारी रणंजय सिह रंजन बाबा गोरख बाबा राणा सिंह बद्री उपाध्याय एवं कामाख्या नारायण सिंह अशोक शुक्ला पानी वाले बाबा केशव पांडे अवनीश पांडे का सहयोग अतुलनीय है। आप सभी भक्तगणों एवं तारामंडल वासियों और पूज्य ब्राह्मणदेव आप सभी का बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद बालाजी की कृपा हम सब पर सदा बनी रहे।
Leave a Reply