माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का भोजपुरी लोकगीत ‘जान मारे जान हँस के तकलका’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

माही श्रीवास्तव और खुशी कक्कड़ का भोजपुरी लोकगीत ‘जान मारे जान हँस के तकलका’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी सिनेमा की टॉप मोस्ट एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की पॉपुलर सिंगर खुशी कक्कड़ एक साथ नया भोजपुरी लोकगीत ‘जान मारे जान हँस के तकलका’ लेकर आई हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जोकि तहलका मचा रहा है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने एक्टिंग और डांस का तड़का लगाकर महफ़िल में गरदा उड़ा दिया है। इस गाने में वह अपनी मोहिनी मुस्कान व अदा से सबका मन मोह रही है। वहीं इस फोक सांग को खुशी कक्कड़ ने अपने सुरीली आवाज और अनोखे अंदाज में गाया है, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। वह इस गाने से ऑडियंस दिल जीत रही हैं।
इस गाने में माही श्रीवास्तव कलरफुल सरारा पहने अपनी अदा की नजाकत से कयामत ढा रही हैं। अपनी हुश्न का जादू चलाते हुए अपने आशिक की तारीफ का पुल बाँधते हुए कहती है कि…
‘काढ़ेला करेजा जब तू हँसेला हलका, जान मारे जान तोहर हँस के तकलका, लागेला झकास तू टीशट पे नीललका, जान मारे जान तोहर हँस के तकलका…’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘जान मारे जान हँस के तकलका’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर खुशी कक्कड़ ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर योगेश, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *