कुमार अभिनव व्यस्त ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ और ‘सास आँधी बहू तूफान’ के बाद ‘जय कन्हैया लाल की’ की शूटिंग में

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री कर चुके मोस्ट टैलेंटेड अभिनेता ‘कुमार अभिनव’ इन दिनों बैक टू बैक फिल्मों की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इतना ही नहीं उनकी सधी हुई अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रही है, जिससे वे फिल्मी गलियारे में सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह को अपना आदर्श मानने वाले अभिनेता कुमार अभिनव कुछ दिन पहले जाने माने फिल्म निर्देशक व डीओपी देवेन्द्र तिवारी के निर्देशन में भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस ऋचा दिक्षित के साथ दो फिल्म ‘महिमा गौरी भोलेनाथ की’ और ‘सास आँधी बहू तूफान’ की शूटिंग करने के बाद इन दिनों गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म ‘जय कन्हैया लाल की’ शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में कुमार अभिनव काफी सशक्त किरदार में नजर आने वाले हैं। वे अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ने वाले हैं। तन्वी मल्टी मीडिया के बैनर तले बन रही फिल्म ‘जय कन्हैया लाल की’ कर प्रोड्यूसर दीपक शाह, डायरेक्टर नीलमणि सिंह और डीओपी देवेंद्र तिवारी हैं।

बात करें कुमार अभिनय की तो वे हमेशा अपने फिटनेस और अभिनय स्किल्स पर काफी ध्यान देते हैं और कड़ी मेहनत करके अपने आप को निखारते रहते हैं। यही वजह है कि वे फिल्म निर्माता निर्देशक की पहली पसंद बनते जा रहे हैं और आने वाले दिनों में उनका फ्यूचर ब्राइट दिख रहा है। वे जिस तेजी से अपने काम पर और अपने फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है, आने वाले दिनों में ‘कुमार अभिनव’ एक बड़े स्टार के रूप में अपने आपको फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित करने में कामयाब जरूर होंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *