माही श्रीवास्तव हुईं पति की दिल्लगी से परेशान, गोल्डी यादव का लोकगीत ‘मार देहब भेजवे में गोली पिया’ हुआ वायरल

भोजपुरिया सनसनी माही श्रीवास्तव जब जब कोई गीत लेकर आती हैं तो वह अपनी अदा का जादू चलाकर गरदा उड़ा देती हैं। ऐसे में सिंगर गोल्डी यादव के साथ मिलकर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का नया भोजपुरी लोकगीत ‘मार देहब भेजवे में गोली पिया’ लेकर आडियंस के बीच हाजिर हुई हैं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जिसमें एक बार फिर माही अपने हुस्न से लोगों को घायल करते हुए नजर आ रही हैं। सिंगर गोल्डी यादव की सुरीली स्वर में गाया हुआ और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की शानदार अदायगी से भरपूर यह लोकगीत पति की आशिकी पर पत्नी का लगाम लगाने पर आधारित है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव इंडियन लुक में पिंक साड़ी पहने बला की खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं अपनी खूबसूरती से कयामत ढा रही हैं।
इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह सांग बहुत ही मजेदार है। इस गाने की शूटिंग में हमने खूब मस्ती किया है। यह बहुत मस्त बनाया गया है, जिसे आडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। इसके लिए ऑडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर सर को बहुत-बहुत धन्यवाद।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘मार देहब भेजवे में गोली पिया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, मिक्स एंड मास्टर अंकित अहीर ने किया है। प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts