आनंद सिंह निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘7 फेरे 14 दिन’ का शुभारंभ बसंत पंचमी पर, मार्च में शुरू होगी शूटिंग

देवाधिदेव मार्कण्डेय महादेव के दरबार में दिव्यांश फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तले बनने भोजपुरी फिल्म ‘7 फेरे 14 दिन’ का शुभारंभ बसंत पंचमी के पावन अवसर पर किया गया है। उत्तर प्रदेश की पावन भूमि वाराणसी में स्थित जागृत महादेव का मंदिर मारकंडेय महादेव के दरबार में विधिवत मंत्र चरणों के साथ पूजा अर्चना करके नारियल तोड़कर के फिल्म का आगाज किया गया। इस अवसर पर फिल्म जगत के कई गणमान्य जन मौजूद रहे। सभी ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और एवं ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। इस शुभ अवसर पर फ़िल्म निर्देशक आनंद सिंह, अभिनेता अमित कुमार, साहेब लाल धारी, राहुल कुमार, फाइट मास्टर दिनेश यादव, एसोसिएशट डायरेक्टर अमरेश त्रिपाठी ‘लिटिल’, नीलकंठ रिकॉर्डिंग स्टूडियो के राकेश मेहरा, फाइटर हीरालाल आदि विशिष्ठ गण मौजूद थे।
बता दें कि इस फ़िल्म की शूटिंग आगामी मार्च माह के प्रथम में सप्ताह शुरू की जाएगी। इस फ़िल्म के निर्माता विजय सिंह के हैं। निर्देशन की कुशल बागडोर आनंद सिंह संभाल रहे हैं। उनके निर्देशन बड़ी ही कमाल की फ़िल्म बनने वाली है, जोकि फुल धमाल मचाएगी। फ़िल्म के लेखक मनोज पाण्डेय हैं, जिन्होंने बहुत ही उम्दा फिल्म की कथा, पटकथा व संवाद लिखा है। कैमरामैन अयूब अली खान हैं, जो बेहतरीन सिनेमाटोग्राफी करने के लिए जानें जाते हैं। फ़िल्म का प्रोडक्शन जीतू बाबा और राजेश गिरी जोंटी कर रहे हैं। फ़िल्म के पीआरओ रामचन्द्र यादव (आरआरजे मीडिया) हैं। इस फ़िल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क जोर शोर से किया जा रहा है। इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई नामचीन दिग्गज सितारे नजर आएंगे, फिलहाल फिल्म के कलाकारों का चयन जारी है।
फिल्म निर्देशक आनंद सिंह की बात करें तो वह हमेशा अच्छे-अच्छे सब्जेक्ट पर अच्छी फिल्म का निर्माण करते हैं। इस फिल्म को भी हर वर्ग के दर्शकों का ध्यान रखकर बना रहे हैं।
गौरतलब है कि निर्देशक आनन्द सिंह ने बताया कि ‘दिव्यांश फिल्म प्रोडक्शन बैनर के तले बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘7 फेरे 14 दिन’ की कहानी काफी अलग और एकदम नई है, जो दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ-साथ समाज में संदेश भी देगी। टाईटल के अनुसार फ़िल्म की स्टोरी भी काफी अच्छी लिखी गई है। उम्मीद है कि हमारी यह फ़िल्म दर्शकों को बेहद पसंद आयेगी। इस फ़िल्म में दर्शकों को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More posts