शोपियां में बड़ा एनकाउंटर: लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी जाकिर गनी ढेर, ऑपरेशन पांचवें दिन भी जारी

नेशनल डेस्क / श्रीनगर निष्पक्ष टुडे :-

दक्षिण कश्मीर के चनापोरा इलाके में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, एक और आतंकी के घिरे होने की आशंका।

श्रीनगर | 8 जुलाई दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चनापोरा इलाके में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार तड़के हुई ताजा मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का टॉप आतंकी जाकिर गनी मारा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, यह ऑपरेशन लगातार पांचवें दिन जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घेराबंदी वाले क्षेत्र में अभी एक और आतंकवादी के छिपे होने की आशंका है। उसे पकड़ने या मार गिराने के लिए सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से अभियान चला रही हैं।

सुरक्षा कारणों से इलाके में लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई है। अधिकारियों ने कहा है कि अभियान पूरी तरह समाप्त होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

मुख्य बिंदु :-

  • 🔴 शोपियां के चनापोरा इलाके में ताजा मुठभेड़

  • 🔴 लश्कर-ए-तैयबा का टॉप आतंकी जाकिर गनी ढेर

  • 🔴 ऑपरेशन लगातार पांचवें दिन भी जारी

  • 🔴 एक और आतंकी के घिरे होने की आशंका

  • 🔴 सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *