मनोज ओझा की ‘वीआईपी बहू’ का गाना सुजीत शंकर, मोहन राठौड़, अलका झा ने गाया

भोजपुरी सिनेमा के शो मैन फ़िल्म निर्देशक मनोज ओझा के भव्य पैमाने पर बनने जा रही भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ के कई गानों की रिकॉर्डिंग संपन्न हो गई। वहीं कुछ गानों की रिकॉर्डिंग सिंगर सुजीत शंकर, मोहन राठौड़ और अलका झा की आवाज में की गई है। इन गीतों को गीतकार शेखर मधुर में लिखा है, जिसे मधुर संगीत से संगीतकार अमन श्लोक ने सजाया है।
गौरतलब है कि मनोज ओझा निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ फुल मूवी की अपार सफलता के बाद भोजपुरी फिल्म ‘वीआईपी बहू’ का सांग रिकॉर्डिंग बिग लेबल पर की जा रही है। इस फ़िल्म का पहला गाना फेमस प्लेबैक सिंगर प्रियंका सिंह की मधुर स्वर में मुंबई के एलसी स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया। मनोज ओझा कृत ईगल होम एंटरटेनमेंट एंड मेक योर फ़िल्म प्रस्तुत इस फिल्म के निर्देशन की बागडोर मनोज ओझा संभाल रहे हैं। उनके निर्देशन में बहुत ही बेहतरीन पारिवारिक विषय पर फिल्म का निर्माण होने जा रहा है। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट मनोज ओझा ने लिखा है। कथा, पटकथा व संवाद धर्मेन्द्र सिंह ने लिखा है। इस फ़िल्म के बारे में अन्य विस्तृत जानकारी अतिशीघ्र दी जायेगी।
उल्लेखनीय है कि मनोज ओझा के कुशल निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ फुल मूवी ने दो करोड़ से अधिक व्यूज का रिकॉर्ड यूट्यूब पर बनाकर इतिहास रच दिया है। सास बहू और फैमिली ड्रामा से भरपूर इस फ़िल्म को ईगल भोजपुरी मूवीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जो वायरल होने के साथ ही 20 मिलियन क्लब में शामिल हो गई है। प्रिंस सिंह राजपूत, पायस पंडित और डिम्पल सिंह स्टारर इस फ़िल्म के निर्माता गौतम कुमार, मनु भाई शाह, लोकेश मिश्रा हैं। निर्देशक मनोज ओझा हैं। लेखक सभा वर्मा हैं। गीतकार प्रकाश बारूद, संगीतकार प्रकाश बारूद, सर्विन्द मल्हार, डीओपी फ़िरोज़ खान, डांस मास्टर कानू मुखर्जी, आर्ट डायरेक्टर सतीश गिरी, एडीटर गोविन्द दूबे, कलरिस्ट गजानन वादवे हैं। पब्लिसिटी डिजाईन एवं वीएफएक्स सुमित ओझा ने किया है। इस फिल्म की मार्केटिंग ‘मेक योर फ़िल्म इंडिया’ कंपनी ने किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *