भोजपुरी सिने जगत की माही श्रीवास्तव एक ऐसी अदाकारा हैं, जिन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मुकम्मल स्थान बनाकर सबका दिल जीत रही हैं। उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिलता है और उनके गानों को मिलियन मिलियन व्यूज मिलता है। ऐसे में माही श्रीवास्तव के शानदार अभिनय से सजा हुआ और पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘मेहरी के नखरा’ देखते ही देखते 2 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर पार कर लिया है। या यूँ कहें कि इस गाने को ऑडियंस ने अपना आशीर्वाद देकर दो मिलियन क्लब में शामिल कर दिया है। माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव की सुपरहिट जोड़ी में आया हुआ यह गाना हर एक फंक्शन में सुनने को मिल रहा है। खास कर महिला वर्ग इस सांग को बहुत ज्यादा पसंद कर रही हैं, क्योंकि उन्हीं के मिजाज का ये गाना बनाया गया है। इस गाने का गीत-संगीत सुनकर हर कोई झूम उठता है और बरबस ही लोग गुनगुनाने लगते हैं।
इस गाने को लेकर के एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘यह मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात यह है कि ये सांग वेरी बेस्ट बनाया गया है। ऐसे गाने जब बनते हैं तो लेडीज ऑडियंस भी सांग से कनेक्ट होती हैं। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं। यह लोकगीत श्रोताओं के बीच काफी पसंद किया जा रहा है, इसके लिए मैं अपने फैंस और सभी संगीतप्रेमियों को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘ये लोकगीत रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही प्यारा बनाया है। इस गाने को गाकर मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि ये सांग दो मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। इसके लिए सभी श्रोताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गाना ‘मेहरी के नखरा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके कयामत ढा रही हैं। इस गाने को गीतकार आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार प्रियांशु सिंह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव एंड रंजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Leave a Reply