अंजना सिंह, अविनाश शाही की भोजपुरी फिल्म ‘एगो ललनवा दे दी रामजी जी’ का फर्स्ट लुक आउट

भोजपुरी सिनेमा में सबकी चहेती सुपरस्टार एक्ट्रेस अंजना सिंह का स्टारडम हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। वे इन दिनों एक से बढ़कर एक सुपर डुपर हिट फिल्मों में संस्कारी बहू के रूप में सबका दिल जीत लेती हैं। वह अपने शानदार अदायगी से हर किसी पर जादू चल रही हैं। वहीं फिल्म स्टार अविनाश शाही अलग-अलग भूमिकाओं में दर्शकों पर अमिट छाप छोड़कर करोड़ों दिलों पर राज कर रहे हैं। ऐसे में निर्माता निर्देशक अविनाश पांडेय के निर्देशन में बनाई गई भोजपुरी फिल्म ‘एगो ललनवा दे दी रामजी जी’ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में आउट किया गया है। जिसकी काफी तारीफ की जा रही है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक के पोस्टर में अंजना सिंह और अविनाश शाही दूल्हा-दुल्हन के लिबास में दिख रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अभी-अभी उनकी शादी हुई हैं। उनके साथ फ़िल्म के प्रमुख कलाकार दीपक सिन्हा, महेश आचार्य, नीलम पांडेय, मृदालनी दूबे भी दिख रहे हैं। कुल मिलाकर फिल्म के फर्स्ट लुक का यह पोस्टर बहुत ही अट्रैक्टिव है।

अग्रहरी इन्टरटेनमेन्ट व गायत्री क्रिएशन प्रस्तुत व सत्यार्थी फिल्म क्रिएशन कृत भोजपुरी फ़िल्म ‘एगो ललनवा दे दी रामजी जी’ के निर्माता विकास कुमार और अविनाश पांडेय हैं। फिल्म के निर्देशक अविनाश पांडेय हैं। लेखक प्रकाश आनंद, गीतकार अखंड प्रताप सिंह, मनीष यादव, रोहित ठाकुर, संगीतकार विजय उत्पती हैं। डीओपी इमरान अंसारी व राजन आर्या हैं। मारधाड़ श्रवण कुमार, नृत्य महेश आचार्य, संकलन अमन मेहरा का है। डिजाइनर प्रशांत हैं। पोस्ट प्रोडक्शन प्रियंका वीडियो में किया गया है। स्टार कास्ट : अंजना सिंह, अविनाश शाही, दीपक सिन्हा, महेश आचार्य, नीलम पांडेय, मृदालनी दूबे, साधना सरगम, बीजे सिंह, सोमा वर्मा, राजकपूर शाही, झब्बर पाल, शिवा आदि हैं। इस फ़िल्म के टीवी और डिजिटल पार्टनर रैपचिक चैनल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *