मुंबई में 6 घंटे में 300 mm बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद:चारधाम में 6 हजार श्रद्धालु फंसे; 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Written by

in

मानसून ट्रैकर

मुंबई में 6 घंटे में 300 mm बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद:चारधाम में 6 हजार श्रद्धालु फंसे; 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली

देश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मुंबई में आज सुबह 1 बजे से 7 बजे तक छह घंटों में करीब 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। इस कारण कुछ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से लोकल ट्रेनें कई घंटों की देरी से चल रही हैं

वहीं, मुंबई के सभी बीएमसी, सरकारी और निजी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। महाराष्ट्र में बाढ़ से निपटने के लिए कई जिलों में NDRF टीम पहुंच गई है। रायगढ़ किले में कई पर्यटक भी भारी बारिश के कारण फंसे हैं

उधर, उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से जारी तेज बारिश के चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ हाईवे समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। कई रास्ते लैंडस्लाइड तो कुछ बह जाने के कारण बंद हो गए। इसके बाद चार धाम यात्रा रोक दी गई। इससे जगह-जगह 6 हजार श्रद्धालु फंसे हैं। गंगा, अलकनंदा, भागीरथी समेत कई नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं

मौसम विभाग के अनुसार एक जून से अब तक उतराखंड में 276.8 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि सामान्य कोटा 259 मिमी है। पूरे मानसून के सीजन में उत्तराखंड में 1162.2 मिमी औसत बारिश को सामान्य मानसून माना जाता है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *