टाइम्स म्यूजिक से जल्द रिलीज होगा पवन सिंह की फिल्म ‘पावर स्टार’ का नया सांग ‘हम रंगदारी में’

टाइम्स म्यूजिक से जल्द रिलीज होगा पवन सिंह की फिल्म ‘पावर स्टार’ का नया सांग ‘हम रंगदारी में’

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के लाइफ स्टाइल पर आधारित फिल्म ‘पावर स्टार’ का जल्द ही नया सांग ‘हम रंगदारी में’ रिलीज किया जाएगा। यह गाना टाइम्स म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। इस गाने का सोशल मीडिया में कमिंग सून का पोस्टर जारी किया गया है। ‘हम रंगदारी में’ सांग का पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसमें पवन सिंह पूरे रंगदारी वाले लुक में नजर आ रहे हैं। उनका टशन देखते ही बन रहा है। इस पोस्टर में पवन सिंह एक दम हैंडसम लुक के साथ दिखाई दे रहे हैं। वही उनके पोस्टर में दो पिस्तौल नजर आ रही है। जिसे देखकर पता चल रहा है। ये सांग पूरा राउडी होने वाला है। जिसके बोलो से पता चल रहा है कि हम रंगदारी में। इस गाने को सिंगर पवन सिंह और खुशी कक्कर ने साथ मिलकर गाया है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह और मधु शर्मा की हिट जोड़ी नजर आने वाली है। मगर इस फ़िल्म में और भी कई अभिनेत्रियां नजर आने वाली हैं। सांग रिलीज से पहले ही आउट किया गया कमिंग सून का पोस्टर को लेकर पवन सिंह के फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है। वही इसके लिरिक्स प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं। इसके निर्माता मधु शर्मा-समीर आफताब है। इसका डायरेक्टर फिरोज खान ने किया हैं। फ़िल्म के पीआरओ ब्रजेश मेहर और रामचंद्र यादव हैं।

लिंकः https://www.instagram.com/p/C9HBYPCS_a9/?igsh=MXRxMmkwNDlpaXRoOQ==

गौरतलब है कि मैड्ज मूवीज के बैनर तले बिग स्केल पर बनाई गई भोजपुरी फिल्म ‘पावर स्टार’ के प्रोड्यूसर मधु शर्मा और समीर आफ़ताब हैं। फ़िल्म के निर्देशन की कमान निर्देशक फिरोज खान ने संभाला है। इस फ़िल्म में पवन सिंह, मधु शर्मा, पीयूष सुहाने, मनोज सिंह ‘टाइगर’, प्रकाश जैस, युगांत पांडे, संजय वर्मा, अजय पटेल, इंद्रेश त्रिपाठी, उजैर खान, हेमलाल कौशल, सुजीत सार्थक, अभिषेक नजर आएंगे। साथ ही साथ ऋतु सिंह, रक्षा गुप्ता, डिंपल सिंह, आस्था सिंह की विशेष उपस्थिति इस फ़िल्म में होगी। फ़िल्म के डीओपी वासु हैं। कॉन्सेप्ट और कहानी समीर आफ़ताब ने लिखा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *