आज दिनांक 15 जनवरी , बुधवार को जनकल्याणकारी समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नैमिष त्रिपाठी तथा अन्य सम्मानित पदाधिकारियों के द्वारा मुंजेश्वर नाथ शिव मंदिर, भौवापार गोरखपुर में समिति के महासचिव पंचानन पाण्डेय ‘गुड्डू’ के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर जनकल्याण हेतु महाकल्याणकारी ‘सुंदर काण्ड’ के पाठ के साथ ही भजन कीर्तन तथा भंडारे का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप जिलाधिकारी चौरी-चौरा प्रदीप कुमार सिंह एवं उप जिलाधिकारी बांसगांव केशरी नन्दन तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। समिति के महासचिव और उद्यमी पंचानन पाण्डेय ‘गुड्डू’ को समिति के सभी पदाधिकारीयों और अतिथियों के द्वारा जन्मदिवस शुभकामनाओं के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण तथा जनकल्याण हेतु उनके प्रयासों की सराहना की।
इस कार्यक्रम का आयोजन समाज में एकता एवं भाईचारे की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
Leave a Reply