सुपरहिट फिल्म दुल्हा चोर सहित कई फिल्मों के चर्चित नायक और लोकप्रिय गायक ‘कुमार घनश्याम’ ने ए आर प्रोडक्शन की नई भोजपुरी फिल्म साइन किया है। जी हाँ! सूत्रों से पता चला है की एक पारिवारिक भोजपुरी फिल्म के लिए बतौर हीरो कुमार घनश्याम को अनुबंधित किया गया है। इस फ़िल्म का नाम अभी गोपनीय रखा गया है। इसमें मुख्य भूमिका में कुमार घनश्याम नये तेवर में दर्शकों से रूबरू होंगे। उक्त फ़िल्म के बारे में अधिक जानकारी अभी नहीं मिली है। बस इतना पता चला है कि ए आर प्रोडक्शन बैनर के तले भव्य पैमाने पर बनाई जाने वाली इस फ़िल्म की शूटिंग आगामी अप्रैल माह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में की जाएगी। इस फ़िल्म की अधिक जानकारी अतिशीघ्र दी जाएगी।
गौरतलब है कि भजन व लोकगीत गायक कुमार घनश्याम अपनी मधुर गायकी से संगीतप्रेमियों के दिलों पर राज करते हैं। फिल्मों के साथ ही साथ माता का जागरण में कुमार घनश्याम का एक प्रसिद्ध नाम है। वे माता का जागरण व भजन संध्या जैसे कार्यक्रम में श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर देते हैं। उनकी मधुर आवाज में गाया हर गाना श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर देता है। वहीं जब फिल्मों में वे बतौर हीरो अपने अभिनय का जौहर दिखाते हैं तो हर कोई उनका कायल हो जाता है। वे ऐसे कलाकार हैं जो सिंगिंग और एक्टिंग से अपने फैंस व आडियंस का शुध्द मनोरंजन करते हैं।
कुमार घनश्याम के हिट गानों की बात करें तो ‘ना जाने कब प्यार हो गईल’, ‘गोरिया चल झुमरी तिलैया’, ‘टना टन इंजन’ सांग्स ने कुमार घनश्याम के स्टारडम में चार चाँद लगाया है। वहीं भक्ति गीतों ‘मैया झोली भर दे’, ‘हनुमत जी झूमते’, नीले अम्बर में झूले मेरा सँवरा’, ‘बघवा के डहर’ से उन्हें जन जन में लोकप्रियता मिली। आज की तारीख में भजन गायक के रूप में पॉपुलैरिटी हासिल कर कुमार घनश्याम श्रोताओं के दिल जीत रहे हैं। उनके फैंस को उनकी फ़िल्मों व गानों के आने का बेसब्री से इंतजार है।
Leave a Reply