NEET 2026: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, अभ्यर्थियों को बस किराए में 50% की छूट

लखनऊ ब्यूरो निष्पक्ष टुडे :-

20 और 21 जून को एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज और नगरीय बसों में आधे किराए पर कर सकेंगे यात्रा; मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में बैठक में निर्णय।

लखनऊ, 16 जून 2026। उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) 2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ी राहत प्रदान की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

निर्णय के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) द्वारा संचालित सभी बसों तथा नगर विकास विभाग द्वारा संचालित सभी नगरीय बसों में NEET-2026 के अभ्यर्थियों को किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

यह सुविधा 20 जून और 21 जून 2026 को प्रभावी रहेगी। अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना NEET 2026 का प्रवेश पत्र (Admit Card) बस परिचालक को दिखाना होगा, जिसके आधार पर उन्हें आधे किराए पर यात्रा की अनुमति मिलेगी।

सरकार का मानना है कि इस पहल से प्रदेश के विभिन्न जनपदों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी यात्रा अधिक सुगम एवं सुविधाजनक होगी।


21 जून 2026 को आयोजित होगी NEET परीक्षा।
20 और 21 जून को मिलेगी 50% किराया छूट।
UPSRTC की सभी बसों में लागू होगा निर्णय।
नगर विकास विभाग की नगरीय बसों में भी मिलेगी सुविधा।
प्रवेश पत्र दिखाना होगा अनिवार्य।

प्रदेश सरकार के इस निर्णय का अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने स्वागत किया है। माना जा रहा है कि इससे परीक्षार्थियों का आर्थिक बोझ कम होगा और वे बिना किसी अतिरिक्त चिंता के परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *