अक्षरा, छठ के बरतिया के बाद ‘पैसे वाली बहू’ में दिल जीत लिया अभिनेता ‘शुभ किशन शुक्ल’ ने

भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखा रहे हरफनमौला अभिनेता शुभ किशन शुक्ल ने एक बार फिर सबका दिल लिया है अपकमिंग भोजपुरी फिल्म ‘पैसे वाली बहू’ के ट्रेलर से। जी हाँ! फिल्म अभिनेता शुभ किशन शुक्ल ने भोजपुरी फिल्म पैसे वाली बहू में एक्सीडेंट होने से अपाहिज भाई का किरदार निभाकर सबका मन मोह लिया है। इस फ़िल्म में उनके बड़े भाई का रोल फैमिली स्टार जय यादव ने निभाया है तो वहीं पैसे वाली बहू का सुपरस्टार ऐक्ट्रेस संचिता बनर्जी ने निभाया है। फ़िल्म का ट्रेलर देखकर यह पता चल रहा है कि पूरी फिल्म की कहानी जय यादव, शुभ किशन और संचिता बनर्जी के इर्दगिर्द घूमती है। हर कोई शुभ किशन के अभिनय की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।
गौरतलब है कि अभिनेता शुभ किशन शुक्ल उत्तर प्रदेश के गांव शेखपुर शुक्लान, पोस्ट गजरिया, तहसील पट्टी, जिला प्रतापगढ़ के मूल निवासी हैं। वे अपने फिल्मी करियर की जर्नी तमाम प्रसिद्ध भोजपुरी वीडियो एल्बम्स सॉन्ग में काम करने के बाद तमाम हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं। उनके अभिनय से सजी सुपरस्टार एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ भोजपुरी फिल्म ‘अक्षरा’, एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा के ‘छठ के बरतिया’ रिलीज हो चुकी है, इन फिल्मों को आप यूट्यूब पर आप सभी देख सकते हैं। शुभ किशन की तीसरी फिल्म ‘पैसे वाली बहू’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं और फिल्म के निर्देशक अजय कुमार हैं। फिल्म बहुत जल्द आप सभी के नजदीकी सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *