पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ 17 को

Written by

in

गोरखपुर: जन जन के सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, सुरक्षा, दिर्घायु जीवन एवं उज्ज्वल भविष्यत हेतु गायत्री महायज्ञ, अखिल विश्व गायत्री परिवार, शान्तिकुंज, हरिद्वार के सतत् मार्गदर्शन में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, गोरखपुर के द्वारा राप्तीनगर क्षेत्र के गणेशपुरम कॉलोनी में पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट दीप यज्ञ का आयोजन दिनांक 17 नवम्बर, दिन – रविवार को प्रातः 9 बजे से गणेशपुरम में निकट पोखरा के पास आयोजित किया जा रहा है, जो युग परिवर्तन की बेला में जन जन के लिए बहुत ही लाभकारी एवं स्वास्थ्यवर्धक होगा।

मुख्य ट्रस्टी दीना नाथ सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दिनांक 17 नवम्बर को पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ को सम्पन्न कराने शान्तिकुंज हरिद्वार से देवदूत साध्वी बहिन प्रोफेसर गायत्री देवी एवं टोली का आगमन हो रहा है।
युग परिवर्तन की बेला में गायत्री महायज्ञ में भविष्य में आने वाली आपदा एवं जन जन के सुख, शांति, समृद्धि, स्वास्थ्य, सुरक्षा, दिर्घायु जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु वैदिक मंत्रों से आहुति प्रदान कर प्रार्थना किया जाएगा।
गायत्री महायज्ञ प्रातः 9 बजे से एवं दीप यज्ञ सायं 4 बजे से आरम्भ होगा।
कार्यक्रम में पर्यावरण से संरक्षण हेतु पौधों का वितरण होना है। सभी कार्यकर्ता भाईयों बहिनो को जिम्मेदारी वितरण करके समझदारी, जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं बहादुरी के साथ आत्मीय विस्तार के बढ़ा कर आदर्श समाज की स्थापना हेतु संकल्पित कराया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *