रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह और निधि झा के शानदार अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘पवन की चाँदनी’ उत्तर प्रदेश, बिहार, मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जहाँ पर फ़िल्म देखने वाले दर्शकों में अच्छा खासा जोश और हर्ष देखने को मिल रहा है। यूँ कहें तो पावर स्टार का पॉवर खूब देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी के आनंद मंदिर सिनेमा हॉल में शुक्रवार को प्रदर्शित की गई भोजपुरी फिल्म ‘पवन की चाँदनी’ को बहुत अच्छी ओपनिंग मिली है। मारधाड़, रोमांच और रोमांस से भरपूर इस फ़िल्म को देखकर सिनेमा हॉल से बाहर निकल रहे दर्शकों में गजब का उत्साह और जोश देखने को मिला हैम पब्लिक रिव्यू में दर्शकों ने मुक्त कंठ से फिल्म की खूब प्रशंसा किया है।
गौरतलब है कि राम शर्मा फिल्म्स प्रोडक्शन व माधुरी फिल्म्स प्रोडक्शन प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘पवन की चाँदनी’ के निर्माता गया राज व अमितत कुमार हैं। लेखक व निर्देशक चन्द्र भूषण मणि हैं। संगीतकार छोटे बाबा बसही, रौशन सिंह हैं। गीतकार अरूण बिहारी, प्रकाश बारूद, विनय निर्मल, राकेश राज, नरेश कुशवाहा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, मारधाड़ हीरा यादव, संकलन दिपक जऊल, नृत्य संजय कोर्बे, उधारी बाबू, ओमी, कला राम बाबू, पार्श्व संगीत समीर गायकवॉड का है। मार्केटिंग हेड़ राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मुख्य सहायक निर्देशक धनंजय तिवारी, निर्माण प्रबंधक रौनक मिश्रा, सोनू राज, साउन्ड डिजाईनर राजीव कुमार हैं। फॉली एन्ड मिक्सिंग राजीव कुमार, पोस्ट प्रोडक्शन पार्क एवेन्यू स्टुडियो, वीएफएक्स रितेश दफ्तारी (विजुअल एफ.एक्स), डीआई मनिंदर सिंह ‘बंटी’ ने किया है। पब्लिसिटी डिजाईनर नरसू ‘शक्ति आटर्स’, स्टिल फोटोग्राफर गणेश हैं।
Leave a Reply