वन्देभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ने वाले दो व्यक्तियो को रे०सु०ब० पोस्ट गोरखपुर द्वारा किया गया चालान

दिनांक 11.09.25 को गाड़ी संख्या 22550 के तरंग क्रासिंग के पास खड़ा होने पर दो अज्ञात द्वारा पत्थर मारकर कोच संख्या C – 6 के में सीट संख्या 13,14 व C -8 के दरवाजे का शीशा तोड़ दिया गया।
जिस पर स्कोर्ट डियूटी में तैनात स्टाफ व रेसुब पोस्ट गोरखपुर व जीआरपी. गोरखपुर के स्टाफ द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दो व्यक्ति को (1)- शुभम पुत्र सुनील पासवान निवासी जटेपुर उत्तरी काली मंदिर थाना गोरखनाथ वार्ड नं 13 उर्म 24 वर्ष(2)- चंदन शुक्ला पुत्र चिंताराम शुक्ला निवासी छतौरा थाना लालगंज जिला बस्ती उर्म 23 वर्ष बताया को गिरफ्तार किया गया ।उनके विरूद्ध रेसुब पोस्ट गोरखपुर पर मुअस. 1518/25 अन्तर्गत धारा 153 रेल अधिनियम विरूद्ध शुभम आदि दिनांक 12.09.25 पंजिकृत किया गया। दोनों अभियुक्तों को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के न्यायालय में पेश किया गया। विनय मजिस्ट्रेट महोदय के आदेश पर जेल भेजा गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *