प्रिया सिन्हा और गोल्डी यादव का गीत ‘बहरी नचावेला नचनिया के’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी नित नये भोजपुरी गीत रिलीज करके संगीतप्रेमियों और श्रोताओं का दिल जीत रही है। इसी कड़ी पॉपुलर अदाकारा प्रिया सिन्हा की अदाकारी से सजा हुआ और सिंगर गोल्डी यादव की मधुर आवाज गाया हुआ भोजपुरी गीत ‘बहरी नचावेला नचनिया के’ रिलीज किया है। यह गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत गीत ‘बहरी नचावेला नचनिया के’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने शानदार अदायगी किया है। उनके हसबैंड के रोल में जानू यादव ने मस्त अदाकारी किया है। इस गाने को गीतकार अर्जुन आदित्य ने लिखा है, जबकि संगीतकार छोटू बंटी ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर रौनक शाह, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

इस गाने को लेकर एक्ट्रेस प्रिया सिन्हा ने कहा कि मुझे खुशी है कि वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी म्यूजिक कंपनी से मुझे जुड़ने का सौभाग्य मिला और अच्छे-अच्छे गानों में काम करने का रत्नाकर कुमार सर मौका दे रहे हैं। इस गीत का पिक्चराइजेशन बहुत बेहतरीन किया गया है। इस गीत का सिचुएशन बहुत प्यारा बनाया गया है। इस गीत पर परफार्मेंस करके मुझे बहुत अच्छा लगा। इस गीत को भरपूर प्यार देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वहीं सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘यह गीत बहुत ही शानदार गाना बनाया गया है। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी को थैंक्यू। आप सब मुझ पर ऐसे ही अपना प्यार, आशीर्वाद बनाये रखें, यही निहोरा करती हूं।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *