राहुल सिंह, रूपा मिश्रा की भोजपुरी फिल्म ‘हमार बहू अनमोल’ जोर शोर से भदोही में शुरू

भोजपुरी सिनेमा के रैबल हीरो राहुल सिंह, क्यूट एक्ट्रेस रूपा मिश्रा अभिनीत चोकस मीडिया प्रा. लि. बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘हमार बहू अनमोल’ की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के जिला भदोही में जोर शोर की जा रही है। इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह और रूपा मिश्रा हैं, जबकि मोस्ट टैलेंटेड एक्टर इन्द्रसेन यादव और एक्ट्रेस सीमा सिंह प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म सास बहू के ड्रामा से अलग फैमिली ड्रामा से भरपूर फुल एंटरटेनिंग फिल्म है। इस फिल्म से समाज में बहुत ही बेहतरीन मैसेज जाने वाला है, जिससे समाज को जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास है। इस फिल्म के निर्माता ललित गोयल हैं। सह निर्माता अनिल चनना हैं। निर्देशक अखिलेश पाण्डेय हैं। कथा, पटकथा, संवाद व गीत डायरेक्टर अखिलेश पाण्डेय ने ही लिखा है। सह निर्देशक बबुआ मनीष हैं। संगीतकार विकास रोशन, बीआर वर्मा हैं। डीओपी विकास पाण्डेय, डांस मास्टर ज्ञान सिंह, आर्ट डायरेक्टर डबलू बिहारी, प्रोडक्शन कंट्रोलर फूल कुमार व कुमार अखिलेश, मेकअप देव शर्मा, ड्रेस डिजाइनर विवेक पटेल हैं। इस फिल्म के मुख्य कलाकार राहुल सिंह, रूपा मिश्रा, सीमा सिंह, इन्द्रसेन यादव, नीलम पाण्डेय, रोहित सिंह मटरू, पूनम राय, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक पटेल, देव शर्मा, शशि मिश्रा, विमल शर्मा आदि हैं। इस फ़िल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के जिला भदोही के विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही है।

गौरतलब है कि आगामी नये साल 2026 में फरवरी माह में एक साथ तीन फिल्मों का निर्माण इसी बैनर तले किया जायेगा। उन तीनों फिल्मों के निर्माता ललित गोयल हैं। लेखक, गीतकार एवं निर्देशक अखिलेश पाण्डेय हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *