बस्ती जनपद के वाल्टरगंज गांव में रेलवे द्वारा दुकानों और मकानों के ध्वस्तीकरण की नोटिस के बाद से जारी धरना शाम को जिला प्रशासन के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। रेलवे द्वारा दी गई नोटिस के विरोध में 3 दिनों से ग्रामीण व दुकानदार धरना दे रहे थे। आज सुबह से ही कस्बे में तनावपूर्ण माहौल था, क्योंकि रेलवे ने ध्वस्तीकरण के लिए अल्टीमेटम दिया था। आज सुबह से ही विभिन्न पार्टियों के नेता व पदाधिकारी स्थानीय ग्रामीण दुकानदारों के समर्थन में पहुंच गए वहीं धरने पर बैठे रहे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि हम सभी ग्रामीणों के समर्थन में न्याय मिलने तक धरने पर बैठे रहेंगे। व्यापारियों और ग्रामीणों के साथ किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा आश्वासन दिया किसी का मकान व दुकान गलत तरीके से नहीं गिराया जाएगा। धरने पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडे ज्ञानू व सुभाषपा के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे। और आश्वासन दिया कि गलत तरीके से किसी का भी मकान व दुकान नहीं तोड़ा जाएगा। रेलवे अधिकारियों से वार्ता के बाद यह सहमति बनी कि मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण अभी कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
Leave a Reply