भोजपुरी सिंगर राजनंदनी सिंह की मधुर आवाज हर किसी को बहुत प्यारी लगती है। उनका गाया हुआ हर गीत ऑडियंस को बहुत अच्छा है। ऐसे में राजनंदनी सिंह की सुरीली स्वर में गाया हुआ और एक्ट्रेस रिया प्रजापति की मनमोहक अदायगी से सजा हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘देवरा कहे रसगुल्ला हईं’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने रिलीज किया है। जो संगीतप्रेमियों को बहुत पसंद आ रहा है। इस गीत के ऑडियो को जहां राजनंदनी सिंह ने सुरीली आवाज में गाकर सबका मोह लिया है, वहीं इस गीत के वीडियो में अदाकारा रिया प्रजापति ने अपनी शानदार अदायगी से सबका दिल जीत लिया है। यह भोजपुरी लोकगीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत का फिल्मांकन बहुत अच्छा किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘देवरा कहे रसगुल्ला हईं’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदनी सिंह ने मधुर स्वर में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने शानदार अभिनय किया है, उनके हसबैंड के रोल में अभिनेता शिवम यादव ने जलवा बिखेरा है। इस गाने को गीतकार मनीष मुनाफा ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिषेक गुप्ता ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
इस देवीगीत को लेकर सिंगर राजनंदनी सिंह ने कहा कि ‘वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने बहुत ही प्यारा गीत रिलीज किया है। इस गाने का बोल बहुत प्यारा है, जिसे सुनते ही हर किसी के जुबान पर आसानी से आ जाता है। जब ये सांग गाने का मुझे ऑफर मिला तो मुझे लिरिक्स सुनकर बहुत अच्छा लगा था। यह गाना बार-बार सुनकर मैं खुद बहुत आनंदित हो रही हूं। इतना बढ़िया गाना बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
वहीं एक्ट्रेस रिया प्रजापति ने कहा कि ‘भोजपुरी की टॉप म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से इस लोकगीत में परफॉर्म करके मुझे बहुत ज्यादा अच्छा है। यह गीत बहुत ही प्यारा और मधुर है। इस गाने में काम करके मुझे बहुत मजा आया। इतना बेस्ट सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी को दिल से धन्यवाद देती हूं।’
Leave a Reply