सच्ची घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘टुनटुन’ का निर्माण करके फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने एक नया मिसाल कायम किया है। बता दें कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी एवं भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार हमेशा लीक से हटकर फिल्मों का निर्माण करते हैं, जोकि दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ ही साथ समाज में मैसेज देने व जागरूकता फैलाने का काम करती हैं। ऐसे में सत्य घटना पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘टुनटुन’ का निर्माण करके रत्नाकर कुमार ने समाज को जागरूक करने का सराहनीय प्रयास किया है।
गौरतलब है कि एक बेजुबान प्राणी कुत्ता ‘टुनटुन’ की रीयल स्टोरी पर फ़िल्म का निर्माण किया गया है। इस फ़िल्म में टुनटुन का कारनामा सुन वा देख कर हर कोई हैरान और आश्चर्यचकित हो जाने वाले हैं। इस फिल्म का मनोरंजन से भरपूर गाना ‘राजा भइया के वेलकम’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसका फिल्मांकन देखते ही बन रहा है। इस सॉन्ग को बहुत ही मधुर आवाज में ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज ने गाया है। इस गाने में उनकी आवाज सोने में सुहागा का काम कर रही है।
उल्लेखनीय है कि वर्ल्डवाइड चैनल और जितेन्द्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘टुनटुन’ के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक पराग पाटिल हैं। को-प्रोड्यूसर कुलदीप श्रीवास्तव हैं। कहानी पराग पाटिल ने लिखा है, जो एक रियल स्टोरी है। पटकथा और संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। गीतकार आजाद सिंह, प्यारे लाल यादव कवि के लिखे गीतों को कर्णप्रिय संगीत से सजाया है संगीतकार आज़ाद सिंह ने। सिंगर प्रियंका सिंह, शिल्पी राज और जीतेंद्र सिंह जीतू ने मधुर आवाज में गाया है। इस फ़िल्म के स्टारकास्ट नीलम गिरी, संजय पांडेय, अनूप अरोरा, भानु पांडे, रीना रानी, प्रीति सिंह, संतोष पहलवान, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, शनि शर्मा, लालधारी, शिवचरण यादव, मधु राज, रिंकू यादव आदि हैं। बैक ग्राउंड असलम सुरती ने दिया है। डीओपी माही सरला, कोरियोग्राफर: कानू मुखर्जी हैं। एडिटर राजेश शाह हैं। एरियल दीपक सिंह का है। पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस स्टूडियो में किया गया है। कॉस्ट्यूम कविता-सुनीता है। प्रोडक्शन मैनेजर महेश उपाध्याय हैं। स्टिल फोटोग्राफी मोनू शुक्ला ने किया है। इस फ़िल्म का राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
Leave a Reply