आकाश यादव और संचिता बनर्जी दिखेंगे पुन्नी एंटरटेनमेंट के म्यूजिक वीडियो में, ‘बढ़िया लागेलू’ सांग का फर्स्ट लुक हुआ वायरल

भोजपुरी के हैंडसम हंक आकाश यादव और ब्यूटीफुल अदाकारा संचिता बनर्जी की जोड़ी अब पुन्नी एंटरटेनमेंट की फिल्मों के अलावा म्यूजिकल वीडियो में भी दिखेंगी। जी हाँ! फिल्म निर्माण के।क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही फिल्म प्रोडक्शन हाउस पुन्नी एंटरटेनमेंट जहां लगातार फिल्मों का निर्माण कर रही है, वहीं अब म्यूजिक इंडस्ट्री में भी धमाकेदार कदम रख दिया है। यह म्यूजिक कंपनी ने बिग लेवल पर पहला म्यूजिक वीडियो सांग ‘बढ़िया लागेलू’ का निर्माण किया है, जिसका फर्स्ट लुक सोशल मीडिया में जारी किया गया है। म्यूजिक वीडियो सांग में आकाश यादव और अदाकारा संचिता बनर्जी एक साथ नजर आने वाले हैं। इसके पहले उन्होंने भोजपुरी फिल्म ‘माँ से बढ़कर सासू माँ’ में बतौर हीरो-हीरोइन पहली बार एक साथ शूटिंग करके सबका ध्यान आकर्षित किया है। केंद्रीय भूमिका में उनकी बहुत ही अलग केमेस्ट्री उनके फैंस व ऑडियंस को दिखने वाली है।
गौरतलब है कि पुन्नी एंटरटेनमेंट प्रस्तुत म्यूजिक वीडियो अल्बम सांग ‘बढ़िया लागेलू’ की प्रोड्यूसर पूनम यादव हैं। सिंगर आकाश यादव और नेहा राज हैं। गीतकार और संगीतकार अंसार हुसैन हैं। निर्देशक चिराग दत्ता कश्यप कोरियोग्राफर सुदामा मिंज हैं। यह गाना 1 जनवरी 2025 को नये साल के स्वागत के साथ पुन्नी एंटरटेनमेंट के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *