विदेश मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई: सूत्र

ऑपरेशन सिंदूर स्थगित होने के बाद अब सरकार ने उन चेहरों की सुरक्षा पर फोकस कर दिया है, जो कूटनीति और अन्य मोर्चों पर देश की आवाज रहे. विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. भारतीय कूटनीति के चाणक्य कहे जा रहे एस जयशंकर के दिल्ली स्थित आवास के आसपास सुरक्षा घेरा और तगड़ा कर दिया गया है.

गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री जयशंकर की सुरक्षा में अब बुलेटप्रूफ वाहन को भी शामिल कर लिया है. विदेश मंत्री अब बुलेटप्रूफ कार में चलेंगे. हालांकि, इस फैसले को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से आधिकारिक ऐलान अभी नहीं किया गया है. गृह मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो विदेश मंत्री के आवास का सुरक्षा घेरा बढ़ाने के साथ ही उनकी सुरक्षा में विशेष बुलेटप्रूफ वाहन शामिल किया गया है. गौरतलब है कि एस जयशंकर को पहले से ही जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है. विदेश मंत्री की सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के कमांडो तैनात हैं. सीआरपीएफ के 33 कमांडो विदेश मंत्री एस जयशंकर को क्लॉकवाइज सुरक्षा देते हैं. अब गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर का सुरक्षा घेरा और मजबूत करने का फैसला किया है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *