भव्य तरीके से शुरू हो गई भोजपुरी फिल्म “दशहरा” की शूटिंग

निर्देशक विजय प्रकाश मौर्य ने देव सिंह,ऋचा दीक्षित और संजय पाण्डेय के साथ भव्य महूर्त करके शुरू किया भोजपुरी फिल्म “दशहरा ” की शूटिंग,

उत्तर प्रदेश के कलाकारों को लेकर फिल्म “दशहरा ” बना रहे हैं निर्देशक – विजय प्रकाश मौर्य

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक नई भोजपुरी फिल्म “दशहरा ” की शूटिंग भव्य मुहूर्त करके उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज मे शुरू हो गई है, जिसमें देव सिंह और ऋचा दीक्षित के साथ अलग अंदाज मे संजय पाण्डेय नजर आने वाले है। इस फिल्म का निर्देशन विजय प्रकाश मौर्य कर रहे हैं, जो पहले भी कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। “दशहरा ” एक अलग जोनर की फिल्म है, जिसकी शूटिंग लखनऊ के मोहनलालगंज विभिन्न स्थानों पर में शुरू की गई है। यह कमाल की फिल्म है और दर्शक का खूब मनोरंजन करने के लिए तैयार भी है।

विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि यह फिल्म में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण विसय पर आधारित है, यह फिल्म धार्मिक साथ साथ पारिवारिक व महिला प्रधान फिल्म है, जोकि इमोशन भरपूर है। उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी दर्शकों को धार्मिक प्रवृत्तियां व पारिवारिक के साथ-साथ एक सामाजिक संदेश भी देगी। उन्होंने यह भी कहा, “हमारा उद्देश्य है कि इस फिल्म के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो और उन्हें एक नई तरह की दर्शकों का अनुभव मिले। फिल्म की कास्टिंग और शूटिंग दोनों ही बहुत दिलचस्प हैं, और हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे बहुत पसंद करेंगे।” उन्होंने आगे यह भी बताया कि फिल्म में देव सिंह और ऋचा दीक्षित की जोड़ी के साथ संजय पाण्डेय जैसे कलाकारों का होना फिल्म के लिए एक बड़ी ताकत साबित होगा। फिल्म के किरदारों को बेहतरीन ढंग से दर्शाने के लिए पूरी टीम कड़ी मेहनत कर रही है।

इसके साथ ही, वही जल्द ही एक नई फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसमें यही स्टार कास्ट नजर आएगी।

वहीं, फिल्म “दशहरा ” के सेट पर देव सिंह ने कहा कि इस फिल्म का अलग फ्लेवर दर्शकों को खूब पसंद आएगा और उनके लिए यह एक नया अनुभव होगा। फिल्म में ऋचा दीक्षित और संजय पाण्डेय की केमेस्ट्री दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण होगी। वे इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं ।
भोजपुरी फिल्म “दशहरा ” का निर्माण आमरेंद्र कुशवाहा के बैनर लालपरी फिल्म्स के तहत किया जा रहा है, जबकि इसकी पटकथा व संवाद संजय महतो ने लिखी हैं फिल्म का कथा व निर्देशन विजय प्रकाश मौर्य, डी ओ पी शोएब अहमद, म्यूजिक डायरेक्टर अशोक राव, सह – निर्देशक दुर्गेश मद्धेशिया, मुख्य एसोसिएट चंदन कश्यप,डांस मास्टर विवेक थापा,आर्ट डायरेक्टर डी एन मौर्या, ड्रेस विद्या, मेकअप आकाश व हेयर प्रियंका हैं | फिल्म के प्रचारक अरविन्द मौर्या हैं, कार्यकारी निर्माता डॉ विनोद कुमार व निर्माण व्यवस्थापक राहुल मौर्य हैं।

फिल्म के कलाकार की बात करें तो अभिनेता देव सिंह, रिचा दीक्षित, संजय पांडेय , चन्दन कश्यप, अंजलि सिंह, संतोष श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सागर राजा (झकझोरन), सन्नी शर्मा, रवि सिंह, कोमल, सुनीता मौर्या, डॉ संजय कुमार, कृष्णा बाजपेई सहित अन्य कलाकार नजर आयेंगे |

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *